प्रधानमंत्री कार्यालय
प्रधानमंत्री ने नेतृत्व, सुधारों और परिवर्तन पर आधारित एक लेख साझा किया
प्रविष्टि तिथि:
18 SEP 2026 1:25PM by PIB Delhi
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने श्री अमिताभ कांत द्वारा लिखित एक लेख साझा किया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ अपने कार्य अनुभव को साझा किया है। इस लेख में बड़े सपने देखने के महत्व और परिवर्तन लाने में सुधारों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया है। लेख में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में परिणामों को बेहतर बनाने में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के प्रभाव को भी दर्शाया गया है। इसमें यह भी बताया गया है कि किस प्रकार विभिन्न सुधारों ने भारत को नागरिकों और व्यवसायों के लिए आसान, सरल और अधिक कुशल बनाने में योगदान दिया है।
प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
श्री @amitabhk87 का एक लेख जिसमें वे प्रधानमंत्री @narendramodi के साथ काम करने के अपने अनुभव पर विचार करते हैं, जिसमें प्रधानमंत्री की कार्यशैली, बड़े सपने देखने का महत्व और किस प्रकार सुधार परिवर्तन को गति दे रहे हैं, शामिल हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और बुनियादी ढांचे में सुधार करने में कैसे मदद की है, साथ ही उन सुधारों के माध्यम से भारत को नागरिकों और व्यवसायों के लिए आसान, सरल और अधिक कुशल बनाया है।
https://indianexpress.com/article/opinion/columns/amitabh-kant-narendra-modi-leadership-10882779/lite/
***
पीके/केसी/एसकेएस/एमयू
(रिलीज़ आईडी: 2311963)
आगंतुक पटल : 105