कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) सचिव ने एनएसटीआई बेंगलुरु में स्किल4फ्यूचर (शेल इंडिया) ईवी और ग्रीन स्किल्स लैब का उद्घाटन किया


शेल के स्किल्स4फ्यूचर कार्यक्रम के अंतर्गत शुरू की गई ईवी और ग्रीन स्किल्स लैब, इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी और सस्टेनेबल मोबिलिटी के क्षेत्र में उद्योग-प्रासंगिक प्रशिक्षण के माध्यम से व्यावसायिक प्रशिक्षण इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है

यह पहल शेल इंडिया और महानिदेशालय प्रशिक्षण (डीजीटी) का एक सहयोगात्मक प्रयास है, जो कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के मार्गदर्शन में छात्रों और शिक्षकों को ग्रीन एनर्जी और ई-मोबिलिटी के क्षेत्र में भविष्य तैयार करने के लिए है

स्किल्स4फ्यूचर कार्यक्रम के तहत पाँच राज्यों में 290 से अधिक संस्थानों को जोड़ा गया है, 70,000 से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है, और 20 ग्रीन स्किल्स ईवी लैब स्थापित की जा चुकी हैं

प्रविष्टि तिथि: 17 SEP 2026 6:22PM by PIB Delhi

भारत के ग्रीन स्किलिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) की सचिव, आईएएस सुश्री देबश्री मुखर्जी ने हाल ही में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई), बेंगलुरु में 'स्किल्स4फ्यूचर' ईवी और ग्रीन स्किल्स लैब का उद्घाटन किया। यह लैब 'स्किल्स4फ्यूचर' कार्यक्रम के तहत स्थापित की गई है, जो शेल इंडिया, महानिदेशालय प्रशिक्षण (डीजीटी), कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) और एडुनेट फाउंडेशन की एक सहयोगात्मक पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को इलेक्ट्रिक वाहनों और ग्रीन टेक्नोलॉजीज में भविष्य के लिए तैयार कौशल से लैस करना है।

इस दौरान, कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) सचिव ने छात्रों, प्रशिक्षकों और उद्योग प्रतिनिधियों से बातचीत की तथा ईवी तकनीक पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाले इंफ्रास्ट्रक्चर और व्यावहारिक शिक्षण मॉड्यूल का अवलोकन किया। इस सुविधा को शिक्षार्थियों को इलेक्ट्रिक वाहन प्रणालियों, बैटरी प्रौद्योगिकियों, डायग्नोस्टिक्स, सुरक्षा  के तरीकों और अन्य उभरती हुई ग्रीन टेक्नोलॉजी का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे सस्टेनेबल मोबिलिटी और स्वच्छ ऊर्जा के तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि हो सके।

इस अवसर पर बोलते हुए, एमएसडीई की सचिव, आईएएस सुश्री देबश्री मुखर्जी ने भविष्य की नौकरियों के लिए एक कार्यबल तैयार करने में उद्योग-सरकार के सहयोग के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 'स्किल्स4फ्यूचर' जैसे कार्यक्रम भारत के समावेशी और सतत आर्थिक विकास के विजन का समर्थन करते हुए, युवाओं को ग्रीन मोबिलिटी, नवीकरणीय ऊर्जा और सतत तकनीकों में उभरते अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्किल्स4फ्यूचर कार्यक्रम देश भर में ग्रीन और ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) से जुड़ी स्किल्स को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में उभरा है। सरकार, उद्योग और कार्यान्वयन एजेंसियों के बीच साझेदारी के माध्यम से, यह कार्यक्रम पहले ही पांच राज्यों के 290 से अधिक संस्थानों तक पहुंच चुका है। इसके तहत 70,000 से अधिक शिक्षार्थियों को प्रशिक्षित किया गया है, 258 से अधिक संकाय सदस्यों का कौशल संवर्धन किया गया है और 20 ग्रीन स्किल्स ईवी लैब स्थापित की गई हैं, जिससे व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास इकोसिस्टम में एक मल्टीप्लायर इफेक्ट उत्पन्न हुआ है।

केवल कर्नाटक में ही, इस कार्यक्रम ने 101 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को प्रभावित किया है और 9,113 छात्रों को प्रशिक्षित किया है, जो राज्य की बढ़ती ग्रीन इकॉनमी के लिए इंडस्ट्री के हिसाब से टैलेंट तैयार  करने में इसके योगदान को दर्शाता है। एनएसटीआई बेंगलुरु में हाल ही में उद्घाटन की गई ईवी एंड ग्रीन स्किल्स लैब एडवांस्ड ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रैक्टिकल लर्निंग के अवसर प्रदान करके इस इकोसिस्टम को और मजबूत करती है।

स्किल्स4फ्यूचर पहल भारत सरकार के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य देश को ग्रीन मोबिलिटी और सस्टेनेबल डेवलपमेंट की दिशा में ले जाने में सक्षम एक कुशल कार्यबल तैयार करना है। उद्योग-प्रासंगिक पाठ्यक्रम, प्रैक्टिकल लर्निंग इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार/प्लेसमेंट से जुड़े अवसरों को एकीकृत करके, यह कार्यक्रम स्किल गैप को कम करने और युवाओं को अर्थव्यवस्था के उभरते क्षेत्रों में सार्थक रूप से भाग लेने में सक्षम बनाने का प्रयास करता है।

एनएसटीआई बेंगलुरु में 'ईवी एंड ग्रीन स्किल्स लैब' का उद्घाटन एमएसडीई, डीजीटी और शेल इंडिया की मजबूत साझेदारी में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह पहल युवाओं को भविष्य-उन्मुख कौशलों से सशक्त बनाने और भारत को एक अधिक ग्रीन और सस्टेनेबल भविष्य की ओर ले जाने के उनके साझा संकल्प को पुन: दोहराती है।

*************

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2311611) आगंतुक पटल : 56
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu