संचार मंत्रालय
'एक्सेस (वायरलाइन और वायरलेस) तथा ब्रॉडबैंड (वायरलाइन और वायरलेस) सेवा विनियम, 2024 के सेवा की गुणवत्ता के मानकों' में ड्राफ्ट संशोधनों पर ट्राई के परामर्श पत्र पर टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई
प्रविष्टि तिथि:
25 AUG 2026 6:34PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई ) ने 5 अगस्त 2026 को 'एक्सेस (वायरलाइन और वायरलेस) और ब्रॉडबैंड (वायरलाइन और वायरलेस) सेवा विनियम, 2024 के सेवा की गुणवत्ता के मानकों' में ड्राफ्ट संशोनों पर एक परामर्श पत्र जारी किया था। हितधारकों से टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि क्रमशः 26 अगस्त 2026 और 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई थी।
इस संबंध में, उद्योग संघों और हितधारकों से टिप्पणियां और प्रति-टिप्पणियां प्रस्तुत करने की तिथि बढ़ाने के लिए प्राप्त अनुरोधों पर विचार करते हुए, टिप्पणियां तथा प्रति-टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि को क्रमशः 02 सितंबर 2026 और 15 सितंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
टिप्पणियां और जवाबी टिप्पणियां इलेक्ट्रॉनिक रूप में adv-qos1@trai.gov.in पर भेजी जा सकती हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या जानकारी के लिए, श्री तेजपाल सिंह, सलाहकार (क्यूओएस-I) से adv-qos1@trai.gov.in या +91-11-20907759 पर संपर्क किया जा सकता है।
***
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2306621)
आगंतुक पटल : 4