संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत के संचार नेटवर्क की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संचार विभाग ने 14 स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया


क्वांटम उत्पादों की शृंखला  क्वांटम युग में सुरक्षित और भविष्य के लिए तैयार संचार हेतु क्वांटम  कुंजी वितरण और पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी समाधान प्रदान करती है

प्रविष्टि तिथि: 31 AUG 2026 7:15PM by PIB Delhi

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने नई दिल्ली में अपने 43वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान   क्वांटम कुंजी वितरण (क्यू के डी ) और पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (पी क्यू सी ) के क्षेत्रों में विकसित 14 स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया।

अनावरण किए गए उत्पादों में शामिल हैं:

क्यू-अक्षय सीडी : एक कॉम्पैक्ट, फाइबर-आधारित क्वांटम कुंजी वितरण (क्यू के डी) प्रणाली है जो 1यू  आकार में एकतरफ़ा (सीओडब्ल्यू) और विभेदक चरण शिफ्ट (डीपीएस) प्रोटोकॉल पर आधारित है। यह फाइबर नेटवर्क पर सुरक्षित क्वांटम कुंजी निर्माण और वितरण को सक्षम बनाती है।

क्यू-अक्षय एमडी : यह एक फाइबर-आधारित क्यूकेडी प्रणाली है जो मेजरमेंट डिवाइस इंडिपेंडेंट (एम डी आई ) प्रोटोकॉल पर आधारित है और माप उपकरणों से जुड़ी कमियों के लिए बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। यह सुरक्षित क्वांटम कुंजी वितरण के लिए सी-डॉट का अगली पीढ़ी का दृष्टिकोण है।

सी-एसपीडी: एक सिंगल-फोटॉन डिटेक्टर, क्वांटम संचार प्रणालियों में उपयोग किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण उप-मॉड्यूल।

सी-आरडी: क्वांटम संचार प्रणालियों में उपयोग होने वाले तीव्रता और चरण मॉड्यूलेटरों को संचालित करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक वाइडबैंड आरएफ  ड्राइवर। यह उच्च-प्रदर्शन क्वांटम संचार अनुप्रयोगों को सक्षम करने के लिए एक महत्वपूर्ण उप-मॉड्यूल के रूप में कार्य करता है।

क्यू-सेतु: एक क्वांटम-सुरक्षित एन्क्रिप्टर है जिसे 80 एमबीपीएस  तक की डेटा संचरण की दर के साथ लेयर 3 संचार को सुरक्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह उभरते क्वांटम युग के खतरों से डेटा की सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय मानक और प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएसटी) के पोस्ट-क्वांटम क्रिप्टोग्राफी (पी क्यू सी ) एल्गोरिदम को शामिल करता है।

क्यू- महासेतु: एक अगली पीढ़ी का, व्यावसायिक स्तर का क्वांटम-सुरक्षित एन्क्रिप्टर है जो 40 जी पी एस  तक की डेटा संचरण की  क्षमता वाले लेयर 2/3 नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यह एंटरप्राइज़ और महत्वपूर्ण संचार नेटवर्क के लिए उच्च गति और क्वांटम-प्रतिरोधी सुरक्षा प्रदान करने के लिए एन आईएसटीपीक्यूसी  एल्गोरिदम का उपयोग करता है।

क्यू-विक्रम: एक रक्षा-स्तरीय क्वांटम-सुरक्षित एन्क्रिप्टर जो लेयर 2/3 नेटवर्क के लिए 1जीबीपीएस  तक का डेटा संचरण की दर प्रदान करता है। यह संवेदनशील और रणनीतिक संचार के लिए बेहतर सुरक्षा प्रदान करने हेतु एनआईएसटी पी क्यू सी एल्गोरिदम को समाहित करता है।

क्यू-अमोघ: एक उच्च-गति वाला क्वांटम-सुरक्षित ऑप्टिकल एन्क्रिप्टर जो लेयर 1 पर 200 जीबीपीएस  तक का डेटा संचरण की दर प्रदान करता है। एनआईएसटी पीक्यूसी एल्गोरिदम पर आधारित, इसे उभरते क्वांटम खतरों से उच्च-क्षमता वाले ऑप्टिकल संचार लिंक को सुरक्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

क्यू-दर्शन: एक क्वांटम-सुरक्षित वीडियो आईपी फोन, जो वॉइस और वीडियो संचार की सुरक्षा के लिए एनआईएसटी पीक्यूसी एल्गोरिदम का उपयोग करता है। यह आईपी-आधारित संचार प्रणालियों में सीधे क्वांटम-सुरक्षित सुरक्षा प्रदान करता है।

क्यू- वचन : एनआईएसटी पी क्यू सी एल्गोरिदम का उपयोग करने वाला एक क्वांटम-सुरक्षित इन-लाइन नोड, जो आईपी फोन के लिए बनाया गया है। यह मौजूदा आईपी फोन को क्वांटम सुरक्षा से लैस कर सकता है।

 क्यू-रक्षक: एक क्वांटम-सुरक्षित एंटरप्राइज़ नेटवर्क समाधान है जिसे उद्यम संचार और नेटवर्क अवसंरचना की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह वर्तमान और भविष्य के क्रिप्टोग्राफिक खतरों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए एनआईएसटी पी क्यू सी एल्गोरिदम को शामिल करता है।

क्यू-वायु: एक क्वांटम-सुरक्षित वायरलेस पॉइंट-टू-पॉइंट नेटवर्क समाधान है जिसे वायरलेस संचार लिंक को सुरक्षित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह वायरलेस कनेक्टिविटी के लिए क्वांटम-प्रतिरोधी सुरक्षा प्रदान करने के लिए एनआईएसटी पी क्यू सी एल्गोरिदम का उपयोग करता है।

क्यू-वज्र1000: क्वांटम सुरक्षा के साथ मौजूदा संचार नेटवर्क को अपग्रेड करने के लिए डिज़ाइन किया गया एक क्वांटम-सुरक्षित एक्सेस नोड। यह जीपीओएन  और वायरलेस रेडियो जैसी तकनीकों को सपोर्ट कर सकता है, जिससे क्वांटम-सुरक्षित सुरक्षा को मौजूदा नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर में एकीकृत किया जा सकता है।

क्यू-पराक्रम: एक रक्षा-स्तरीय क्वांटम-सुरक्षित एन्क्रिप्टर जो लेयर 2/3 नेटवर्क के लिए 1जीबीपीएस तक का डेटा संचरण की दर प्रदान करता है। इसमें एनआईएसटी पी क्यू सी एल्गोरिदम और अन्य मालिकाना एल्गोरिदम शामिल हैं और इसे रणनीतिक और रक्षा संचार के लिए मजबूत क्वांटम-प्रतिरोधी सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

क्वांटम उत्पाद श्रृंखला क्वांटम-सुरक्षित एन्क्रिप्शन, सुरक्षित संचार और क्वांटम संचार प्रणालियों के लिए महत्वपूर्ण घटकों के समाधान प्रदान करती है, जो उद्यम, दूरसंचार, वायरलेस, ऑप्टिकल, रणनीतिक और रक्षा अनुप्रयोगों की आवश्यकताओं को पूरा करती है। क्वांटम उत्पाद श्रृंखला सुरक्षित क्वांटम कुंजी निर्माण और वितरण को सक्षम करने के लिए क्यूकेडी  प्रौद्योगिकियों और क्यू सी -आधारित समाधानों को जोड़ती है और भविष्य के क्वांटम कंप्यूटरों से उत्पन्न खतरों से संचार की सुरक्षा के लिए डिज़ाइन की गई है।  सी-डॉट का क्वांटम पोर्टफोलियो विशेष क्वांटम संचार घटकों को भी शामिल करता है जिनका उपयोग इस क्षेत्र में कार्यरत पारिस्थितिकी तंत्र द्वारा मौजूदा और अगली पीढ़ी के नेटवर्क के लिए क्वांटम-सुरक्षित सुरक्षा समाधान बनाने में किया जा सकता है।

ये उत्पाद केंद्र सरकार के स्वदेशी अनुसंधान और नवाचार को भारत के संचार अवसंरचना को उभरते क्वांटम युग में सुरक्षित करने के लिए व्यावहारिक समाधानों में परिणत करने के लक्ष्य को दर्शाते हैं। इन उत्पादों को क्वांटम कंप्यूटिंग के आने से जुड़ी उभरती साइबर सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने और भारत के संचार नेटवर्क की सुरक्षा और मजबूती को बढ़ाने के लिए विकसित किया गया है।

गणमान्य व्यक्तियों द्वारा क्वांटम उत्पाद श्रृंखला पुस्तिका का भी विमोचन किया गया जिसमें सी-डॉट के स्वदेशी क्वांटम समाधानों को संकलित किया गया है। पुस्तिका में सी-डॉट द्वारा क्वांटम केडी और पीक्यूसी के क्षेत्र में किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया गया है और सुरक्षित, लचीली और भविष्य के लिए तैयार संचार प्रौद्योगिकियों के विकास की दिशा में किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला गया है। पुस्तिका तक पहुंचने के लिए इस लिंक का अनुसरण करें:

https://workdrive.publicmgovcloud.in/file/0gc1h7c7142589c0042249c63817a1c3c27fd

 

माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, माननीय संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी, आईएएस सचिव (दूरसंचार) एवं डिजिटल संचार आयोग के अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, संचालन सलाहकार श्री संजीव गुप्ता और संचार विभाग के सीईओ डॉ. राजकुमार उपाध्याय ने क्वांटम उत्पाद श्रृंखला पुस्तिका का विमोचन किया

माननीय केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी, सचिव (दूरसंचार) और डिजिटल संचार आयोग के अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, आईएएस और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में क्वांटम सीरीज का अनावरण किया

सी-डॉट की क्वांटम वॉल, जिसमें हाल ही में लॉन्च की गई क्वांटम उत्पादों की श्रृंखला शामिल है।

सी-डॉट के 43 वें स्थापना दिवस समारोह की प्रेस विज्ञप्ति पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ।

****

पीके/केसी/एनकेएस/

 


(रिलीज़ आईडी: 2305223) आगंतुक पटल : 70
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu