सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
एमओएसपीआई ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक शोध अध्ययन करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
प्रविष्टि तिथि:
31 AUG 2026 7:47PM by PIB Delhi
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित एवं विश्लेषणात्मक फ्रेमवर्क तैयार करने पर शोध अध्ययन करने हेतु पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

हस्ताक्षर समारोह में एमओएसपीआई सचिव डॉ. सौरभ गर्ग उपस्थित थे। थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी कुलपति प्रो. पद्मकुमार नायर और एमओएसपीआई के क्षमता विकास प्रभाग के अतिरिक्त महानिदेशक श्री आर. राजेश ने भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। एमओएसपीआई के समन्वय एवं गुणवत्ता नियंत्रण प्रभाग (सीक्यूसीडी) के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. चंद्रमणि शर्मा और एमओएसपीआई के अनुसंधान एवं विश्लेषण प्रभाग (आरएडी) के उप महानिदेशक डॉ. सौरभ चक्रबोरटी भी उपस्थित थे।
इस सहयोग का उद्देश्य राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मासिक प्रति व्यक्ति उपभोग खर्च (एमपीसीई) का अनुमान लगाकर, घरेलू उपभोग पैटर्न का विश्लेषण कर और गरीबी के आकलन एवं व्यापक आर्थिक नियोजन के लिए साक्ष्य जुटाकर घरेलू उपभोग खर्च (एचसीईएस) आंकड़ों का लाभ उठाना है। यह आधिकारिक सांख्यिकी में एआई के नवीन उपयोग की दिशा में एक और पहल है तथा अनुसंधान हेतु एमओएसपीआई और शैक्षणिक संस्थानों के बीच बढ़ते सहयोग को उजागर करती है।
***
पीके/केसी/एमएम
(रिलीज़ आईडी: 2305216)
आगंतुक पटल : 69