श्रम और रोजगार मंत्रालय
राष्ट्रीय खेल दिवस पर भविष्य निधि कार्यालय में खेल गतिविधियों का आयोजन
क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय, रायपुर में साइकिल रैली के साथ हुआ आयोजन का समापन
प्रविष्टि तिथि:
31 AUG 2026 5:56PM by PIB Raipur
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा 28 से 30 अगस्त 2026 तक विभिन्न खेल एवं जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए खेल भावना और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
_20260831180638_d42ba2.jpeg)
आयोजन के अंतर्गत रस्सी कूद, नींबू दौड़, पंजा लड़ाने तथा महिलाओं के लिए बास्केटबॉल सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन गतिविधियों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आपसी सहयोग, अनुशासन तथा टीम भावना का परिचय दिया।
_20260831180651_e230fc.jpeg)
कार्यक्रम के अंतिम दिन 30 अगस्त को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I जयवर्धन इंग्ले ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक सक्रियता और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।
***
(रिलीज़ आईडी: 2305110)
आगंतुक पटल : 15
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English