महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने झुमरी तेलैया, कोडरमा में 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई
माननीय प्रधानमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से संबोधित माय भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी संवाद में 10 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया
प्रविष्टि तिथि:
27 AUG 2026 5:54PM by PIB Delhi
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने आज झारखंड के कोडरमा स्थित झुमरी तेलैया के ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रेरणादायक वर्चुअल संबोधन को सुना।
केंद्रीय मंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया है कि माय भारत द्वारा आयोजित इस राष्ट्रव्यापी संवाद में खिलाड़ियों, ओलंपियनों और पदक विजेताओं सहित 10 लाख से अधिक युवाओं की भागीदारी खेलों के प्रति नए भारत के बढ़ते उत्साह और संकल्प को दर्शाती है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आज खेलों को केवल एक प्रतियोगिता के रूप में नहीं, बल्कि युवा सशक्तिकरण, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण के एक शक्तिशाली साधन के रूप में आगे बढ़ा रहा है। कार्यक्रम की भावना को प्रतिध्वनित करते हुए उन्होंने कहा: खेलेगा भारत, खिलेगा भारत
***
पीके/केसी/वीके/एम
(रिलीज़ आईडी: 2303922)
आगंतुक पटल : 96