शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु शिक्षक दिवस 2026 पर 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी

प्रविष्टि तिथि: 21 AUG 2026 10:15PM by PIB Delhi

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 5 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में स्थित विज्ञान भवन में 48 स्कूली शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस कार्यक्रम में प्रत्येक पुरस्कार विजेता के द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों को दर्शाने वाले लघु वृत्तचित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्रालय का स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग  एक कड़ी, पारदर्शी और ऑनलाइन चयन प्रक्रिया के माध्यम से चुने गए देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान करने के लिए हर साल शिक्षक दिवस (5 सितंबर) पर एक राष्ट्रीय स्तर के समारोह का आयोजन करता है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश के कुछ बेहतरीन शिक्षकों के अद्वितीय योगदान का उत्सव मनाना और उन शिक्षकों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी अपनी लगन और मेहनत से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए योग्य शिक्षकों से ऑनलाइन नामांकन 15.06.2026 से 20.07.2026 तक शिक्षा मंत्रालय के पोर्टल http://nationalawardstoteachers.education.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किए गए थे।

इस साल स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया के जरिए कुल 48 स्कूल शिक्षकों को चुना है। चुने गए 48 स्कूल शिक्षक 27 राज्यों, 7 केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्र सरकार के 6 संगठनों से हैं। चुने गए 48 स्कूल शिक्षकों में से 26 पुरुष और 22 महिलाएं हैं।

इस कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन और शिक्षा मंत्रालय के स्वयं प्रभा चैनलों पर लाइव किया जाएगा और इसे https://webcast.gov.in/moe पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम को शिक्षा मंत्रालय के विभिन्न सोशल मीडिया चैनलों पर भी लाइव देखा जा सकता है।

पुरस्कार पाने वालों की सूची साथ में दी गई है और इसे योग्यता के किसी खास क्रम में नहीं लगाया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार - 2026 स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग

क्रम संख्या     .

नाम

संगठन का राज्य / केंद्र शासित प्रदेश

स्कूल का नाम और पता

1

श्री जे प्रकाश राव

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

पीएमश्री जीएमएसएसएस मायाबंदर, पोकाडेरा

2

श्री राजेश कुलुरी

आंध्र प्रदेश

एमपीपीएस चिनमल्लूपेटा, चिनमल्लूपेटा

3

सुश्री याकू तमे

अरुणाचल प्रदेश

सरकारी माध्यमिक विद्यालय जी-सेक्टर नाहरलागुन, पापुम पारे जिला। अरुणाचल प्रदेश, वार्ड नं. 16

आईएमसी

4

श्री राजेश बोरदोलोई

असम

आदर्श ट्राइबल हायर सेकेंडरी स्कूल, जोरहाट, कलबरी

5

सुश्री खुशबू कुमारी

बिहार

उर्दू प्राइमरी स्कूल बिदायडीह, बिदायडीह

6

सुश्री पुष्पा प्रसाद

बिहार

मध्य विद्यालय कुचायकोट कन्या, कुचायकोट

7

सुश्री राधा राजेश

सीआईएससीई

न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल, इंदिरानगर

8

सुश्री संगीता यादव

सीबीएसई

सेंट जोसेफ्स कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, वार्ड नंबर 8 ईदगाह हिल्स

9

श्री रवि जायसवाल

चंडीगढ़

सरकारी मॉडल हाई स्कूल, मलोया कॉलोनी

चंडीगढ़, मलोया कॉलोनी

10

सुश्री सुनीता यादव

छत्तीसगढ़

शासकीय एम एस खिचारी, खिचारी

11

सुश्री पटेल पूर्णिमा मोहनलाल

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव

जीएचएस दलवाड़ा, दलवाड़ा

12

सुश्री सुमन गोयल

दिल्ली

जीएसकेवी पूठ कलां, पूठ कलां

 

13

मोहम्मद जफर आलम

जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय

ईएमआरएस करंजिया, बिनुरिया (टाटो)

14

श्री महादेव हनमंत शिंदे

गोवा

गुजराती समाज-स्पेशल स्कूल, एक्वेम

15

श्री नितिनकुमार महेंद्रकुमार पाठक

गुजरात

रंगपुर प्राइमरी

स्कूल, रंगपुर

16

श्री अनिल कौशिक

हरियाणा

जीएमएसएसएसएस सांघी रोहतक, सांघी

17

सुश्री मंजरी वी महाजन

हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भलेठ, भलेठ

18

मोहम्मद अयाज रैना

जम्मू और कश्मीर

एचएसएस डलहौरी, डलहौरी

19

सुश्री मुनमुन भट्टाचार्जी

झारखंड

एमएस बरमसिया, बरमसिया

20

सुश्री रत्नाकुमारी एस

कर्नाटक

शासकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय समतागारू,

होन्नेबैलु

21

सुश्री अमुथा जे

केन्द्रीय विद्यालय संगठन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 मदुरै, मदुरै

22

डॉ. मनीषा खेत्रपाल

केन्द्रीय विद्यालय संगठन

पीएम श्री केवी एनएफआर रंगिया, रंगिया

23

श्री सुनील कुमार के.पी

केरलम

जीएचएसएस इरिकुर, इरिकुर

24

श्री मोहम्मद मुस्तफा कुमल

लद्दाख

राजकीय माध्यमिक विद्यालय ज़गंगजिंग, सांकू, कनूर

 

25

डॉ. अर्चना शुक्ला

मध्य प्रदेश

राजकीय महात्मा गांधी सांदीपनि एचआर. माध्यमिक विद्यालय भेल भोपाल, भेल भोपाल

26

श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह

मध्य प्रदेश

राजकीय मध्य विद्यालय कंजवार, ग्राम कंजवार पोस्ट पोंडी जोदौरी ब्लॉक मझौली जिला सीधी मध्य प्रदेश

27

डॉ. कविता नरसिंहराव गिट्टे

महाराष्ट्र

साने गुरुजी निवासी विद्यालय काइज, साने गुरूजी निवासी माध्यमिक विद्यालय, काइज धारूर रोड काइज

28

सुश्री कुंडा जयवंत बच्छाव

महाराष्ट्र

एनएमसी स्कूल नं. 18, आनंदवाली, नासिक, महाराष्ट्र, आनंदवाली

29

श्री वांग्लेम्बम गोबिन सिंह

मणिपुर

लाइकोन अपर प्राइमरी स्कूल, कोंगबा माखा नंदीबम लीकाई

30

सुश्री लालनुनमावी

मिजोरम

गवर्नमेंट इलेक्ट्रिक वेंग हाई स्कूल, इलेक्ट्रिक वेंग

31

श्री आर रोनाल्ड मेरु

नगालैंड

जीएचएसएस सेचु जुबज़ा, सेचु

32

श्री वैभव वसंतराव कुलकर्णी

नवोदय विद्यालय समिति

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय लातूर, 12 नं. पट्टी मंजरा सागर फैक्टरी बार्शी रोड के पास

33

श्री पादराज उमाकांत नायक

ओडिशा

राजकीय उच्च विद्यालय अलीपिंगल, अलीपिंगल

34

श्री गणेशन एस

 

विदुथलाई वीरार आर

पुदुचेरी

सीनूवासन गवर्नमेंट हाई स्कूल, मेट्टुपालयम

35

श्री दिनेश कुमार

पंजाब

गवर्नमेंट विक्टोरिया गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटियाला, पटियाला

36

डॉ. दिव्येंदु सेन

राजस्थान

महात्मा गांधी शासकीय विद्यालय पचपहाड़, पचपहाड़

37

डॉ. वर्तिका गुलाट

राजस्थान

जीजीयूपीएस तुमली का बास चाकसू जयपुर, पोस्ट जगत शिरोमणि पुरा

38

श्री शिवप्रसाद अरविंद तिंगरे

रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल, सतारा

रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल

सैनिक स्कूल सतारा, सतारा

 

39

सुश्री सुषमा तमांग

सिक्किम

पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिकलिंग, डिकलिंग

 

40

श्री थंगा राज एम

तमिलनाडु

पंचायत संघ प्राथमिक विद्यालय

पुलियामपट्टी, पुलियामपट्टी

41

सुश्री भवानी बोम्पेली

तेलंगाना

एमपीपीएस गर्ल्स गांधारी, गांधारी

42

श्री रंजन देबनाथ

त्रिपुरा

 

 

पीएम श्री सबरूम गर्ल्स एचएस स्कूल, सबरूम

 

 

43

डॉ. रेनू त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजय नगर गाजियाबाद, वार्ड नं. 14 (नगर क्षेत्र)

44

डॉ. इफ्तखार खान

उत्तर प्रदेश

राजकीय इंटर कॉलेज बलिया, जगदीशपुर बलिया

45

सुश्री शालिनी कुशवाहा

उत्तर प्रदेश

कम्पोजिट स्कूल रसूलाबाद, कोलाहा

46

श्री गबर सिंह

उत्तराखंड

 राजकीय यूपीएस मुस्याखंड, मायरा

47

श्री पलाश चौधरी

पश्चिम बंगाल

श्री रामकृष्ण सारदा विद्यापीठ प्राथमिक विद्यालय, वार्ड नंबर 30

48

श्री शांतनु पात्रा

पश्चिम बंगाल

राजकीय मॉडल स्कूल, नयाग्राम ब्लॉक, बरनिगुई

***

पीके/केसी/आरकेजे


(रिलीज़ आईडी: 2302230) आगंतुक पटल : 325
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Telugu