उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
प्रविष्टि तिथि:
19 AUG 2026 4:14PM by PIB Jaipur
भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), जयपुर शाखा कार्यालय द्वारा Thermally and Vacuum Insulated Water Bottles के निर्माताओं एवं संबंधित हितधारकों के लिए एक “उद्योग जागरूकता कार्यक्रम” तथा “मानक मंथन” आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य थर्मली एवं वैक्यूम इंसुलेटेड वाटर बॉटल्स के लिए लागू भारतीय मानकों, गुणवत्ता आवश्यकताओं तथा बीआईएस प्रमाणन की प्रक्रिया के संबंध में उद्योग जगत को जागरूक करना था तथा सम्बंधित मानकों में संसोधन की आवश्यकता से सम्बंधित बिंदुओं पर चर्चा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आदित्य दास, निदेशक एवं प्रमुख, बीआईएस जयपुर शाखा कार्यालय द्वारा की गई। कार्यक्रम में श्रीमती नेहा अग्रवाल, संयुक्त निदेशक तथा श्री लोकराज मीणा, उप निदेशक सहित संबंधित उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान निम्नलिखित भारतीय मानकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई:
IS 17526:2021 – घरेलू स्टेनलेस स्टील वैक्यूम फ्लास्क / बोतल — विशिष्ट
IS 17790:2022 – घरेलू उपयोग के लिए उष्मारोधी फ्लास्क — विशिष्ट
IS 17803:2022 – पेयजल की बोतल (कॉपर, स्टेनलेस स्टील, अल्यूमिनियम) — विशिष्ट
IS 17569:2021 – भोजन भण्डारण के लिए इन्सुलेट कंटेनर — विशिष्ट
बीआईएस अधिकारियों द्वारा प्रतिभागियों को उत्पाद की गुणवत्ता, सुरक्षा, प्रदर्शन, परीक्षण आवश्यकताओं एवं भारतीय मानकों के अनुरूप उत्पादन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, बीआईएस लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया, मानक चिह्न के उपयोग तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित उत्पाद उपलब्ध कराने में भारतीय मानकों की भूमिका पर भी चर्चा की गई। तथा प्रतिभागियों को यह भी बताया कि उपर्युक्त सभी मानक गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के तहत अनिवार्य प्रमाण की श्रेणी में आते हैं अतः इनसे संबंधित उत्पादों का उत्पादन, भंडारण एवं विक्रय भारतीय मानक ब्यूरो के प्रमाणन चिन्ह (ISI मार्क) के बिना किया जाना गैर क़ानूनी है (कुछ छूट प्राप्त श्रेणियों के अलावा)।
कार्यक्रम के दौरान उद्योग प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न तकनीकी एवं प्रमाणन संबंधी प्रश्न पूछे गए, जिनका बीआईएस अधिकारियों द्वारा समाधान एवं स्पष्टीकरण प्रदान किया गया। तथा सम्बंधित मानकों में संशोधन की आवश्यकता से सम्बंधित बिंदुओं पर प्रतिभागियों के साथ विस्तृत चर्चा की तथा प्राप्त सुझावों को सम्बंधित तकनिकी समिति को प्रेषित करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम ने उद्योग जगत और बीआईएस के बीच संवाद को मजबूत करने तथा मानकीकरण एवं गुणवत्ता संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
बीआईएस जयपुर शाखा कार्यालय द्वारा उद्योगों से आग्रह किया गया कि वे अपने उत्पादों को संबंधित भारतीय मानकों के अनुरूप बनाएं तथा गुणवत्ता, सुरक्षा एवं उपभोक्ता हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
1G32.jpeg)
