इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने लॉजिस्टिक क्षमता बढ़ाने के लिए नया टॉरपीडो लैडल कार 'TD2' सफलतापूर्वक किया कमीशन

हॉट मेटल के परिवहन में आएगी तेजी और संयंत्र की लॉजिस्टिक दक्षता होगी सुदृढ़

प्रविष्टि तिथि: 19 AUG 2026 6:37PM by PIB Raipur

भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपनी परिचालन एवं लॉजिस्टिक क्षमता को सुदृढ़ करते हुए टॉरपीडो फ्लीट में नए टॉरपीडो लैडल कार ‘TD2’ को सफलतापूर्वक कमीशन किया। इसके साथ ही संयंत्र में टॉरपीडो लैडल कारों की कुल संख्या बढ़कर 12 हो गई है। नई टॉरपीडो लैडल कार के शामिल होने से हॉट मेटल परिवहन क्षमता में वृद्धि होगी और विभिन्न परिचालनों के बीच लॉजिस्टिक दक्षता को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (वर्क्स), श्री राकेश कुमार तथा विशेष अतिथि के रूप में पूर्व मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (आयरन), श्री तापस दासगुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एमएंडयू), श्री विजय कुमार बेहरा, मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल), श्री विवेक वर्मा एवं मुख्य महाप्रबंधक (बीएफ), श्री मनोज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यपालक निदेशक श्री राकेश कुमार ने TD2 की सफल कमीशनिंग के लिए टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। 

TD2 की सफल कमीशनिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सहायक महाप्रबंधक (बीएफ), श्री पी.आर. अजयण एवं सहायक महाप्रबंधक (आरईडी), श्री मोहम्मद साबिर के योगदान को विशेष रूप से सराहा गया। उनके समर्पण, तकनीकी मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता ने परियोजना को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से परिचालन में लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए इसे परिचालन उत्कृष्टता और समन्वित टीम प्रयास का अनुकरणीय उदाहरण बताया। इस अवसर पर सभी संबंधित विभागों ने आपसी समन्वय को और मजबूत करते हुए संयंत्र की आगामी परिचालन उपलब्धियों के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
 

******


आरडीजे/पीजे


(रिलीज़ आईडी: 2301293) आगंतुक पटल : 15
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English