सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी ने 'हर घर तिरंगा अभियान' को बड़े उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया
प्रविष्टि तिथि:
14 AUG 2026 9:17PM by PIB Delhi
'वंदे मातरम्' के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य और 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के राष्ट्रीय सांख्यिकी प्रणाली प्रशिक्षण अकादमी (एनएसएसटीए) के अधिकारियों/स्टाफ और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) 2026 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने बहुत ही उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली।
वंदे मातरम् के पूरे पाठ के गायन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाते हुए, अतिरिक्त महानिदेशक श्री आर. राजेश ने इस बात पर जोर दिया कि भारत माता के प्रति समर्पण भाव से लंबे समय तक अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करके ही 'वंदे मातरम्' की भावना को सही मायने में आत्मसात किया जा सकता है और स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है।
तिरंगा यात्रा में एनएसएसटीए के सभी अधिकारियों, अनुबंधित कर्मचारियों और अन्य स्टाफ ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। वे यात्रा में शामिल हुए और चारों ओर 'वंदे मातरम्' और 'भारत माता की जय' के देशभक्ति के नारे गूंजते रहे। राष्ट्रगान के गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

***
पीके/केसी/आरकेजे
(रिलीज़ आईडी: 2299733)
आगंतुक पटल : 81