संचार मंत्रालय
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने जून 2026 के दौरान हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र के अंतर्गत शिमला, सोलन और आसपास के क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया
प्रविष्टि तिथि:
14 AUG 2026 1:52PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने जून 2026 के दौरान हिमाचल प्रदेश लाइसेंस सेवा क्षेत्र के अंतर्गत शिमला, सोलन और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय की गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता मापदंडों के लिए टीएसपी के प्रदर्शन को दर्ज करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।
इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्टों (आईडीटी) को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी टीएसपी (दूरसंचार सेवा प्रदाता) के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए जाते हैं। इसके लिए कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से हिमाचल प्रदेश एलएसए में 15 जून, 2026 से 19 जून 2026 के दौरान हाइवे ड्राइव - 35.9 किमी, सिटी ड्राइव - 384.8 किमी, हॉटस्पॉट स्थल-12, पैदल परीक्षण-4.9 किमी और एक स्थान पर इंटर ऑपरेटर कॉलिंग के तहत ड्राइव टेस्ट आयोजित किया। ये परीक्षण ट्राई के दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत प्रेक्षण परीक्षण के दिन/समय पर परीक्षण किए गए क्षेत्र/मार्ग पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
ड्राइव टेस्ट रूट : नीचे दिया गया मानचित्र ड्राइव टेस्ट रूट का विहंगावलोकन प्रदान करता है, जिसमें हाइवे ड्राइव, सिटी ड्राइव, हॉटस्पॉट, पैदल परीक्षण और इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग को दर्शाया गया है।

चित्र-1: ड्राइव टेस्ट रूट
आकलित मुख्य मापदंड
(क) कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित प्रौद्योगिकी (2जी /3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
(ख) वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, वाक् गुणवत्ता (एमओएस)।
(ग) कॉल साइलेंस इंस्टेंस: कॉल के दौरान हुई कॉल साइलेंस घटनाओं की संख्या।
(घ) डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, विलंबता, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर।
शिमला और आसपास के क्षेत्रों में प्रमुख मापदंडों के आधार पर समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:
- कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5 जी /4 जी /3 जी /2 जी ) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल स्ट्रेंथ कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल स्ट्रेंथ वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई। एयरटेल के लिए 3553/45850, बीएसएनएल के लिए 7735/43507, आरजेआईएल के लिए 2118/45696 और वीआईएल के लिए 10778/43236 थी। कवरेज गैप का विवरण अनुलग्नक-I के मानचित्र में दिया गया है ।
- कॉल ड्रॉप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी / 4जी / 3जी / 2जी ) में कॉल ड्रॉप की संख्या सफलतापूर्वक स्थापित कॉल की संख्या में से ड्रॉप हुई कॉल की संख्या के रूप में मापी गई। एयरटेल के लिए 1/411, बीएसएनएल के लिए 47/389, आरजेआईएल के लिए 1/418 और वीआईएल के लिए 20/387 थी। कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण अनुलग्नक- I के मानचित्र में दिया गया है ।
- कॉल साइलेंस इंस्टेंस - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी /4जी ) में कॉल साइलेंस इंस्टेंस कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक देखे गए साइलेंस इंस्टेंस की कुल संख्या के रूप में मापा गया। एयरटेल के लिए 11/109, बीएसएनएल के लिए 15/99, आरजेआईएल के लिए 12/111 और वीआईएल के लिए 7/107 थे। कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों का विवरण अनुलग्नक- I के मानचित्र में दिया गया है।
- डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :
- डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 83.09 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 10.99 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी ) के लिए 163.01 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी) के लिए 10.30 एमबीपीएस देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक-II के मानचित्र में दिया गया है ।
- II. डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी ) के लिए औसत अपलोड गति 26.31 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 6.35 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 26.55 एमबीपीएस और वीआईएल (4 जी ) के लिए 6.38 एमबीपीएस देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक-II के मानचित्र में दिया गया है ।
अनुलग्नक-II के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके कॉल ड्रॉप होने और कॉल साइलेंस की घटनाओं के स्थान देखे जा सकते हैं।
सोलन से शिमला हाइवे रूट पर प्रमुख मापदंडों के आधार पर समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:
- कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी /4जी /3जी /2जी ) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल स्ट्रेंथ कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल स्ट्रेंथ वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई। एयरटेल के लिए 97/4403, बीएसएनएल के लिए 575/4086, आरजेआईएल के लिए 38/4406 और वीआईएल के लिए 605/4238 थी। कवरेज गैप का विवरण अनुलग्नक-III के मानचित्र में दिया गया है ।
- कॉल ड्रॉप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में कॉल ड्रॉप की संख्या सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या के रूप में मापी गई। एयरटेल के लिए 1/22, बीएसएनएल के लिए 8/22, आरजेआईएल के लिए 0/22 और वीआईएल के लिए 0/21 थी। कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण अनुलग्नक-III के मानचित्र में दिया गया है।
- कॉल साइलेंस इंस्टेंस - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5 जी /4 जी ) में कॉल साइलेंस इंस्टेंस कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक देखे गए साइलेंस इंस्टेंस की कुल संख्या के रूप में मापा गया। एयरटेल के लिए 3/21, बीएसएनएल के लिए 7/25, आरजेआईएल के लिए 0/121 और वीआईएल के लिए 1/23 थे। कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों का विवरण अनुलग्नक-III के मानचित्र में दिया गया है ।
- डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :
i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी ) के लिए औसत डाउनलोड गति 81.98 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी ) के लिए 11.20 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी ) के लिए 226.64 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी ) के लिए 9.13 एमबीपीएस देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक- III के मानचित्र में दिया गया है ।
ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी) के लिए औसत अपलोड गति 13.73 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी) के लिए 4.31 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी) के लिए 14.87 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी) के लिए 4.88 एमबीपीएस देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण अनुलग्नक- III के मानचित्र में दिया गया है।
अनुलग्नक-III के मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके कॉल ड्रॉप होने और कॉल साइलेंस की घटनाओं के स्थान देखे जा सकते हैं।
आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण नीचे दिया गया है: -
- शहर – शिमला और आसपास के क्षेत्रों में बिजली, पंथाघाटी, रजाना, जुन्गा, साधुपुल, चैल, कोटी, कुफरी, संजौली, न्यू शिमला, बोइल्यूगंज, भुटवा, ओकरू, थोग, चाबा, बसंतपुर, दत्यार, मशोबरा, फागू, ठियोग, चुंडी, शिलारु और नारकंडा आदि शामिल हैं। सोलन और आसपास के क्षेत्रों में सेक्टर 6, सेक्टर 3, टिपरा, कालका, टकसाल, जंगेशु झरना, गर्खाल, धरमपुर, देवघाट, चंबाघाट, कोटला नाला और सुमती आदि शामिल हैं।
- राजमार्ग - राजमार्ग मार्ग में शामिल क्षेत्र सोलन से शिमला वाया चंबघाट, सलोगरा, कंडाघाट, मझोल, कश्मीरी, तारा देवी और बोइल्यूगंज आदि हैं।
- हॉटस्पॉट - स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव को दर्ज करने वाले हॉटस्पॉट स्थान सिविल अस्पताल चैल, डीएवी स्कूल शिमला, जिला न्यायालय शिमला, जिला न्यायालय सोलन, ईएसआई अस्पताल परवानू, उच्च न्यायालय शिमला, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला, आईजीएमसी और अस्पताल शिमला, आईएसबीटी शिमला, आईएसबीटी सोलन, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर शिमला और सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय संस्थान शिमला हैं।
- पैदल परीक्षण - 18 जून 2026 और 19 जून 2026 को आयोजित पैदल परीक्षण में शिमला के मॉल रोड और शिमला रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया, जिसमें भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री वातावरण में मोबाइल नेटवर्क के व्यवहार को मापा गया।
इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित टीएसपी (दूरसंचार सेवा प्रदाता) के साथ साझा कर दिए गए हैं, ताकि वे अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट टीआरएआई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए adv.ca@trai.gov पर ईमेल भेजा जा सकता है या दिल्ली स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से +91-11-20907772 पर संपर्क किया जा सकता है।
अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें
***
पीके/केसी/आईएम/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2299443)
आगंतुक पटल : 74