जनजातीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

पश्चिम बंगाल में ईएमआरएस की स्थिति

प्रविष्टि तिथि: 13 AUG 2026 2:10PM by PIB Delhi

जनजातीय कार्य मंत्रालय स्थानीय कला और संस्कृति के संरक्षण हेतु जनजातीय छात्रों को उनके अपने वातावरण में गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल (ईएमआरएस) योजना क्रियान्वित (लागू) कर रहा है। 2011 की जनगणना के अनुसार, 50 प्रतिशत से अधिक अजजा आबादी और कम से कम 20,000 जनजातीय व्यक्तियों वाले जनजातीय बहुल ब्‍लॉकों में ईएमआरएस की स्थापना की गई है। आज की तारीख तक, 728 ईएमआरएस अनुमोदित किए गए हैं, जिनमें से 508 पूरे देश में कार्यात्मक हैं। पश्चिम बंगाल में 9 ईएमआरएस अनुमोदित किए गए हैं और सभी कार्यात्मक हैं। अलीपुरद्वार जिले का कोई भी ब्लॉक ईएमआरएस की स्थापना के लिए निर्धारित मानदंडों को पूरा नहीं करता है।

जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन, राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) पूरे देश में ईएमआरएस योजना के लिए समग्र नीतिगत दिशा-निर्देश, अकादमिक सहायता, निगरानी, क्षमता निर्माण, भर्ती प्रक्रियाओं के मानकीकरण और कार्यान्वयन का कार्य करता है। राज्य ईएमआरएस समितियां (सोसायटियां) अपने अधिकार क्षेत्र में ईएमआरएस के कार्यान्वयन, प्रशासन और दैनिक प्रबंधन की देखरेख करती हैं। जिला कलेक्टर/जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय ईएमआरएस समितियां स्थानीय निगरानी करती हैं और स्थानीय कार्यान्वयन के मुद्दों का समाधान करती हैं।

पश्चिम बंगाल में स्वीकृत, कार्यात्मक और निर्माणाधीन ईएमआरएस की राज्य-वार स्थिति अनुलग्नक में दी गई है।

अनुलग्नक

पश्चिम बंगाल में स्‍वीकृत, कार्यात्मक और निर्माणाधीन ईएमआरएस की जिला-वार स्‍थिति

क्र.सं.

ज़िला

ब्लॉक/तालुका

कार्यात्मक स्थिति

निर्माण की स्थिति

नामांकन 2025-26

1

बांकुड़ा

खतरा

कार्यात्मक

पूरा हो गया

430

2

बीरभूम

बोलपुर श्रीनिकेतन

कार्यात्मक

पूरा हो गया

385

3

दक्षिण दिनाजपुर

बंसीहारी

कार्यात्मक

पूरा हो गया

441

4

जलपाईगुड़ी

नागराकाटा

कार्यात्मक

पूरा हो गया

479

5

झारग्राम

झारग्राम

कार्यात्मक

पूरा हो गया

464

6

कलिम्पोंग

कलिम्पोंग

कार्यात्मक

काम चल रहा है

125

7

पश्चिम बर्धमान

कांकसा

कार्यात्मक

पूरा हो गया

414

8

पुरुलिया

बुंदवान

कार्यात्मक

निर्माण-पूर्व चरण

 

9

पुरुलिया

मनबाज़ार – II

कार्यात्मक

पूरा हो गया

414

कुल

3152

 

जनजातीय कार्य राज्यमंत्री श्री दुर्गादास उइके ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

*****

 

पीके/केसी/एसकेएस/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2299077) आगंतुक पटल : 37
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Bengali