कृषि एवं किसान कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

विषय- किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन

प्रविष्टि तिथि: 07 AUG 2026 6:11PM by PIB Delhi

2249 श्री मोहम्मद नदीमुल हक़:

क्या कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) केंद्रीय सहायता से गठित किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की संख्या कितनी है;

(ख) महिला सदस्यों द्वारा गठित संगठनों की संख्या कितनी है;

(ग) वर्तमान में कार्यात्मक किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की संख्या कितनी है; और

(घ) ऐसी संगठनों द्वारा दर्ज किए गए औसत कारोबार का ब्यौरा क्या है?

 

उत्तर

कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री (श्री रामनाथ ठाकुर)

 

():  10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन और संवर्धन के लिए केंद्रीय क्षेत्र की योजना के तहत 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) का गठन किया गया है।

(): इस योजना के अंतर्गत स्थापित किए गए 1,175 किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) ऐसे हैं जिनमें 100% महिला सदस्य हैं। एफपीओ में कुल स्टेकहोल्डर्स में से लगभग 40% महिलाएं हैं। योजना के अधिदेश के अनुसार, प्रत्येक एफपीओ के निदेशक मंडल या शासी निकाय में कम से कम एक महिला सदस्य होना अनिवार्य है 

():   गठित किए गए एफपीओ प्रचालनरत हैं और कृषि उपज की इनपुट आपूर्ति, एकत्रीकरण, खरीद, मूल्यवर्धन और विपणन जैसी गतिविधियों में कार्यरत हैं। 9865 एफपीओ द्वारा प्रबंधन लागत ली गई है, 8357 एफपीओ द्वारा एक्विटी अनुदान लिया गया है और 3140 एफपीओ द्वारा ऋण गारंटी ली गई है इस योजना के तहत, प्रत्येक एफपीओ को निर्धारित कार्यान्वयन एजेंसियों के माध्यम से पंजीकरण की तिथि से पांच वर्षों की अवधि के लिए पेशेवर हैंड होल्डिंग सहायता प्रदान की जाती है। जब किसी एफपीओ की गतिविधि का स्तर कम होता है, तो कार्यान्वयन एजेंसी, सीबीबीओ के माध्यम से, उसके कामकाज में सुधार और दीर्घकालिक सततता को बढ़ावा देने के लिए उचित हैंड होल्डिंग, क्षमता निर्माण, व्यवसायिक सुविधा और बाजार लिंकेज की सहायता प्रदान करती है।    

():   ये एफपीओ वर्ष 2020-21 से विभिन्न वर्षों में गठित किए गए हैं और ये विकास और व्यावसायिक गतिविधियों के विभिन्न चरणों में हैं। तदनुसार, प्रचालन की अवधि और व्यावसायिक गतिविधियों के पैमाने के आधार पर उनका कारोबार भिन्न-भिन्न होता है। केंद्रीय क्षेत्र की योजना के तहत गठित इन एफपीओ द्वारा 31 जुलाई, 2026 तक 20,358 करोड़ रुपए का संचयी कारोबार रिपोर्ट किया गया है।  

*****

RC/MS


(रिलीज़ आईडी: 2296223) आगंतुक पटल : 128
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu