पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राजस्थान में पिछले छह वर्षों में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 336% की वृद्धि दर्ज: श्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री

प्रविष्टि तिथि: 06 AUG 2026 7:32PM by PIB Jaipur

पर्यटन मंत्रालय राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनों द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर पर्यटकों की संख्या संकलित करता है। इस आंकड़ों के अनुसार, पिछले 6 वर्षों में राजस्थान में आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में 336% की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जिसे नीचे देखा जा सकता है:

पिछले 6 वर्षों के दौरान राजस्थान में घरेलू पर्यटक आगमन (DTVs) और विदेशी पर्यटक आगमन(FTVs)
 

     वर्ष

घरेलू पर्यटक आगमन (DTVs)

 विदेशी पर्यटक आगमन(FTVs)
 

2020

151.17

4.46

2021

219.89

0.35

2022

1083.28

3.97

2023

1790.52

17.00

2024

2300.84

20.72

2025

2525.03

19.45

                                                             (लाख में)

स्रोत: राजस्थान राज्य सरकार

 

जैसा कि राजस्थान सरकार द्वारा सूचित किया गया है, राजस्थान में विशिष्ट स्थानों पर पर्यटन से उत्पन्न राजस्व का विवरण नहीं रखा जाता है। सामान्य तौर पर, पर्यटकों की संख्या में वृद्धि से होटल बुकिंग और पर्यटन राजस्व में वृद्धि होती है।

पर्यटन स्थलों और उत्पादों की पहचान, विकास और उनका प्रचार-प्रसार एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसे मुख्य रूप से संबंधित राज्य सरकार / केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन द्वारा किया जाता है। राजस्थान सरकार ने सूचित किया है कि वह बुनियादी ढांचे के विकास और लक्षित विपणन (टारगेटेड मार्केटिंग) के माध्यम से राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए व्यापक कदम उठा रही है। पर्यटन मंत्रालय अपनी केंद्रीय क्षेत्र की योजनाओं जैसे स्वदेश दर्शन, पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता, तीर्थयात्रा पुनरुद्धार और आध्यात्मिक विरासत संवर्धन अभियान आदि के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करके इन प्रयासों को पूरा कर रहा है।

यह जानकारी केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।


(रिलीज़ आईडी: 2295859) आगंतुक पटल : 112
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English