अणु ऊर्जा विभाग
azadi ka amrit mahotsav

संसदीय प्रश्न: परमाणु ऊर्जा का उत्पादन

प्रविष्टि तिथि: 05 AUG 2026 3:34PM by PIB Delhi

सरकार ने वर्ष 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ विकसित भारत के लिए एक महत्वाकांक्षी परमाणु ऊर्जा मिशन की घोषणा की है। परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं की परियोजना/निर्माण अवधि 10-12 वर्ष होती है। मध्य पूर्व संघर्ष के बाद किसी विशिष्ट परमाणु ऊर्जा परियोजना को स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है।

परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं, जो कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं तथा जिनकी योजना बनाई गई है, का विवरण अनुलग्नक में सारणीबद्ध किया गया है।

कुछ स्थलों पर लोगों के एक वर्ग में स्थल एवं संयंत्र की सुरक्षा, पुनर्वास से जुड़े मुद्दों तथा मछली पालन और बागवानी जैसे पारंपरिक आजीविका के साधनों के नुकसान की आशंकाएं व्यक्त की गई हैं। इन आशंकाओं का विश्वसनीय तरीके से बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाते हुए जन जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाधान किया गया है। परमाणु ऊर्जा के सभी पहलुओं, जैसे स्थल चयन, डिज़ाइन, निर्माण, कमीशनिंग और संचालन में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा एक स्थिर प्रक्रिया नहीं है और वैश्विक मानकों में होने वाले विकास, घटनाओं तथा संचालन अनुभवों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में सुधार/उन्नयन किए जाते हैं।

यह जानकारी केंद्रीय प्रधानमंत्री कार्यालय तथा कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

*****

अनुलग्नक

निर्माणाधीन/कमीशनिंग के अधीन परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं

 

स्थान एवं राज्य

परियोजना

क्षमता
(
मेगावाट)

अपेक्षित पूर्णता तिथि/
स्थिति

स्वदेशी/
विदेशी प्रौद्योगिकी

रावतभाटा, राजस्थान

आरएपीपी-8

1 X 700

यूनिट-8 कमीशनिंग के उन्नत चरण में है (वर्ष 2026 में परिचालन शुरू होने की उम्मीद है)।

स्वदेशी

गोरखपुर, हरियाणा

जीएचएवीपी 1 एवं 2

2 X 700

निर्माण और कमीशनिंग का कार्य प्रथम कंक्रीट डालने की तिथि से लगभग 6 वर्षों में पूरा होने की उम्मीद है।

स्वदेशी

कुडनकुलम, तमिलनाडु

केकेएनपीपी-3 एवं 4

2 X 1000

जून-2027/ जून-2028

विदेशी प्रौद्योगिकी

केकेएनपीपी-5 एवं 6

2 X 1000

जून-2029/ मार्च-2030

विदेशी प्रौद्योगिकी

कल्पक्कम, तमिलनाडु

पीएफबीआर

1 X 500

06.04.2026 को क्रिटिकैलिटी प्राप्त की

स्वदेशी

कैगा, कर्नाटक

कैगा-5 एवं 6

2 X 700

जून-2031/ जून-2032

स्वदेशी

पूर्व-परियोजना गतिविधियों के अधीन परियोजनाएं

 

गोरखपुर, हरियाणा

जीएचएवीपी–3 एवं 4

2 X 700

 

 

 

 

पूर्व-परियोजना गतिविधियों के अधीन परियोजनाओं के वर्ष 2031/32 तक क्रमिक रूप से पूरा होने की उम्मीद है

स्वदेशी

चुटका, मध्य प्रदेश

चुटका-1 एवं 2

2 X 700

स्वदेशी

माही बांसवाड़ा, राजस्थान

माही बांसवाड़ा-1 एवं 2

2 X 700

स्वदेशी

माही बांसवाड़ा-3 एवं 4

2 X 700

स्वदेशी

कल्पक्कम, तमिलनाडु

एफबीआर 1 एवं 2

2 X 500

स्वदेशी

नियोजित परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं/स्थल

 

रावतभाटा, राजस्थान

आरएपीपी-9 एवं 10

2 X 700

 

प्रस्तावित परमाणु ऊर्जा परियोजनाएं

स्वदेशी

काकरापार, गुजरात

केएपीपी-5 एवं 6

2 X 700

स्वदेशी

नरोरा, उत्तर प्रदेश

एनएपीपी-3 एवं 4

2 X 700

स्वदेशी

जैतापुर, महाराष्ट्र

जेएनपीपी-1 से 6

6 X 1730

 

 

 

 

सैद्धांतिक रूप से अनुमोदित स्थल

विदेशी प्रौद्योगिकी

कोव्वाडा, आंध्र प्रदेश

कोव्वाडा-1 से 6

6 X 1208

विदेशी प्रौद्योगिकी

हरिपुर, पश्चिम बंगाल

हरिपुर-1 से 6

6 X 1000

विदेशी प्रौद्योगिकी

मिठी विरडी, गुजरात

मिठी विरडी-1 से 6

6 X 1000

विदेशी प्रौद्योगिकी

भीमपुर, मध्य प्रदेश

भीमपुर-1 से 4

4 X 700

स्वदेशी


*****

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2295124) आगंतुक पटल : 54
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu