सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

तमिलनाडु के त्रिची में ग्रामीण समुदायों को किफायती कैंसर उपचार उपलब्ध कराना: वीसीएफ-एससी ने कैसे हर्षमित्रा ऑन्कोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने में सक्षम बनाया

प्रविष्टि तिथि: 05 AUG 2026 3:43PM by PIB Delhi

ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में रहने वाले कैंसर रोगियों के लिए किफायती और गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार तक पहुंच एक महत्वपूर्ण चुनौती बनी हुई है। विशेष ऑन्कोलॉजी सुविधाएं स्थापित करने के लिए उन्नत चिकित्सा उपकरणों और बुनियादी ढांचे में पर्याप्त निवेश की जरूरत होती है, जिसके अभाव में कई वंचित समुदायों के लिए गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल दुर्गम हो जाती है। संस्थागत वित्तीय सहायता स्वास्थ्य सेवा उद्यमशीलता को मजबूत कर सकती है - यह दर्शाते हुए तमिलनाडु के त्रिची स्थित हर्षमित्रा ऑन्कोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड अस्पताल विकिरण चिकित्सा के माध्यम से किफायती कैंसर उपचार प्रदान करने वाले एक विश्वसनीय प्रदाता के रूप में उभरी है। कंपनी की यह यात्रा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत अनुसूचित जाति उद्यम पूंजी कोष (वीसीएफ-एससी) के परिवर्तनकारी प्रभाव को दर्शाती है ।

डॉ. गोविंदराज के स्वामित्व वाली हर्षमित्र ऑन्कोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना विकिरण चिकित्सा के माध्यम से किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण कैंसर उपचार प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। वंचित और ग्रामीण आबादी पर ध्यान केंद्रित करते हुए, यह उद्यम समावेशी स्वास्थ्य सेवा वितरण के व्यापक उद्देश्य का समर्थन करते हुए विशेष स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

विकिरण चिकित्सा के माध्यम से किफायती कैंसर उपचार

परियोजना के सामाजिक और स्वास्थ्य सेवा संबंधी प्रभाव को देखते हुए, अनुसूचित जाति उद्यम पूंजी कोष ने 2015 में इक्विटी और वैकल्पिक रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर सहित वेंचर कैपिटल सहायता के माध्यम से 4.80 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की। इस वित्तीय सहायता से इस अस्पताल को अपनी कैंसर उपचार सुविधा का विस्तार करने और अधिक लोगों की सेवा करने के लिए अपनी परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने में मदद मिली।

इस वित्तीय सहायता से कंपनी को अपने मौजूदा व्यवसाय का विस्तार करने, सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने और किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण कैंसर देखभाल सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिली। इस परियोजना ने स्थानीय लोगों के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी पैदा किए हैं, साथ ही ग्रामीण समुदायों के लिए विशेष ऑन्कोलॉजी सेवाओं की पहुंच में उल्लेखनीय सुधार किया है।

विकिरण चिकित्सा एवं किफायती कैंसर देखभाल सुविधा

इस पहल का प्रभाव महत्वपूर्ण रहा है। आज, हर्षमित्रा ऑन्कोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड अस्पताल पूरे क्षेत्र में रोगियों को किफायती कैंसर उपचार प्रदान करने के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना को मजबूत कर रही है। इस सुविधा के विस्तार से विशेष विकिरण चिकित्सा तक पहुंच बढ़ी है, रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं और वंचित आबादी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा परिणामों में योगदान मिला है।

अपनी यात्रा पर विचार करते हुए डॉ. गोविंदराज ने कहा:

"इस योजना के तहत मिली सहायता ने न केवल व्यवसाय को मजबूत किया बल्कि क्षेत्र में सामाजिक कल्याण और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान जारी रखने में भी हमारी मदद की।"

हर्षमित्रा ऑन्कोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड की सफलता यह दर्शाती है कि अनुसूचित जाति उद्यम पूंजी कोष (वीसीएफ-एससी) के तहत लक्षित वित्तीय सहायता किस प्रकार उद्यमियों को टिकाऊ स्वास्थ्य सेवा उद्यम स्थापित करने में सक्षम बना रही है, जिससे गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच में सुधार हो, रोजगार सृजित हो और वंचित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना मजबूत हो। उद्यमिता को बढ़ावा देकर और सामाजिक रूप से प्रभावशाली व्यवसायों का समर्थन करके, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय देश भर में उद्यमियों को सशक्त बनाने, जीवन स्तर में सुधार लाने और टिकाऊ भविष्य का निर्माण करने का कार्य जारी रखे हुए है।

***

पीके/केसी/एके/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2295063) आगंतुक पटल : 32
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati