संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ने अहमदाबाद से गांधीधाम रेल मार्ग (गुजरात एलएसए) पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया

प्रविष्टि तिथि: 04 AUG 2026 11:07AM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई- टीआरएआई) ने जून 2026 में अहमदाबाद से गांधीधाम रेल मार्ग (गुजरात एलएसए) पर किए गए स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान, ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) और अपलोड (यूएल) प्रवाह क्षमता (थ्रूपुट) आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों के लिए दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।

इन स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव टेस्टिंग में, 2जी, 3जी, 4जी  और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए जाते हैं। कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है, और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 30 जून 2026 को अहमदाबाद से गांधीधाम रेल मार्ग पर 300 किलोमीटर (गुजरात एलएसए) की दूरी का ड्राइव टेस्ट आयोजित किया। यह परीक्षण ट्राई के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किया गया। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत अवलोकन, ड्राइव टेस्ट के दिन/समय पर परीक्षण क्षेत्र/मार्ग पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट रूट मैप : नीचे दिए गए मानचित्र में मानचित्र पर दर्शाए गए संकेतों के अनुसार ड्राइव टेस्ट रूट का संक्षिप्त विवरण दिया गया है:

प्रमुख मापदंडों का आकलन किया गया

  1. कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित तकनीक (2जी/3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
  2. वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)।
  3. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड प्रवाह क्षमता, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर।

अहमदाबाद से गांधीधाम रेल मार्ग (गुजरात एलएसए) पर प्रमुख मापदंडों के लिए समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:

  1. कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की तीव्रता का आकलन कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल वाले नमूनों की संख्या के आधार पर किया गया। एयरटेल के लिए यह अनुपात 909/19130, बीएसएनएल के लिए 3904/17085, आरजेआईएल के लिए 361/19028 और वीआईएल के लिए 522/18945 था। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
  2. कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 0/96, बीएसएनएल के लिए 7/84, आरजेआईएल के लिए 0/96 और वीआईएल के लिए 0/95 थी। कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।

 

  1. डेटा डाउनलोड और अपलोड प्रवाह क्षमता (थ्रूपुट) :
  1. डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) की औसत डाउनलोड गति 64.47 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) की 18.52 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) की 134.73 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी4जी/2जी) की 23.44 एमबीपीएस रही। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
  2. डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) की औसत अपलोड गति 13.32 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/3जी/2जी) की 7.64 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5 जी/4जी) की 14.93 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 11.48 एमबीपीएस रही। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

मानचित्र पर संलग्न लाल बिंदु पर क्लिक करके ड्रॉप हुई कॉल के स्थान देखे जा सकते हैं।

आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है:

अहमदाबाद से गांधीधाम तक वीरमगाम जंक्शन, ध्रांगध्रा जंक्शन, हलवद, सामाखियाली जंक्शन और भचाऊ आदि से गुजरते हुए।

इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित टीएसपी (दूरसंचार सेवा प्रदाता) के साथ साझा किए गए हैं ताकि वे आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध है। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए, जयपुर स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय को ईमेल आईडी adv.jaipur@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है। जयपुर स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से 0141-2701919 पर संपर्क किया जा सकता है।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

*******

पीके/केसी/एके/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2294152) आगंतुक पटल : 110
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Gujarati , Urdu