संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने यूपीडब्ल्यू एलएसए के तहत हरिद्वार और ऋषिकेश शहरों में मोबाइल नेटवर्क की क्वालिटी का आकलन किया

प्रविष्टि तिथि: 03 AUG 2026 6:43PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जुलाई 2026 के दौरान उत्तर प्रदेश (पश्चिम) लाइसेंस सेवा क्षेत्र (यूपीडब्ल्यू एलएसए) के अंतर्गत हरिद्वार एवं ऋषिकेश शहरों में अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से किए गए स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस ड्राइव परीक्षण का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जा रही मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस एवं डेटा) का वास्तविक समय में गुणवत्ता आकलन एवं सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान दर्ज किए गए सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) के प्रमुख मानकों के आधार पर टीएसपी के प्रदर्शन को प्रकाशित किया जाता है, ताकि उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध हो तथा सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इन स्वतंत्र ड्राइव परीक्षणों (आइडीटी) को इस प्रकार तैयार किया गया है कि शहरों, हॉटस्पॉट क्षेत्रों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) के मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन किया जा सके।

इन परीक्षणों का संचालन ट्राई के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय की निगरानी में किया गया। ड्राइव परीक्षण रिपोर्ट में प्रस्तुत निष्कर्ष परीक्षण किए गए क्षेत्र/मार्ग में परीक्षण किए जाने के दिन एवं समय पर टीएसपी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ये ड्राइव परीक्षण 29 जून 2026 से 1 जुलाई 2026 के दौरान उत्तर प्रदेश (पश्चिम) लाइसेंस सेवा क्षेत्र (यूपी पश्चिम एलएसए) के अंतर्गत हरिद्वार एवं ऋषिकेश शहरों तथा आसपास के क्षेत्रों में किए गए। इस दौरान 292.3 किलोमीटर का सिटी ड्राइव परीक्षण (City Drive), 7 हॉटस्पॉट स्थानों पर परीक्षण तथा 1.4 किलोमीटर का वॉक टेस्ट आयोजित किया गया।

ड्राइव परीक्षण मार्ग मानचित्र: नीचे दिया गया मानचित्र, मानचित्र में दर्शाए गए संकेतों (लेजेंड) के अनुसार सिटी ड्राइव, अंतर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट तथा वॉक टेस्ट के मार्गों का समग्र अवलोकन प्रस्तुत करता है :-

आकलन किए गए प्रमुख मानक

  • कवरेज गैप : ऐसे नमूनों का प्रतिशत, जिनमें संबंधित प्रौद्योगिकी (2जी/3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम सिग्नल शक्ति दर्ज की गई।
  • वॉयस सेवाएँ: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस (म्यूट) दर तथा वाक् गुणवत्ता (एमओएस)
  • कॉल साइलेंस (म्यूट) घटनाएँ: कॉल के दौरान उत्पन्न कॉल साइलेंस (म्यूट) की घटनाओं की संख्या।
  • डेटा सेवाएँ: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर तथा पैकेट ड्रॉप दर।

हरिद्वार एवं ऋषिकेश शहरों में मोबाइल नेटवर्क के समग्र प्रदर्शन का प्रमुख मानकों के आधार पर सारांश निम्नानुसार है:

) कवरेज गैप: ड्राइव परीक्षण मार्ग पर ऑटो-सेलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में वॉयस परीक्षण के दौरान प्राप्त सिग्नल शक्ति का आकलन, एकत्र किए गए कुल नमूनों में से कमजोर सिग्नल शक्ति वाले नमूनों की संख्या के आधार पर किया गया। इसके अनुसार हरिद्वार और ऋषिकेश शहरों के लिए एयरटेल: 50,508 में से 1,534 नमूने, बीएसएनएल: 49,983 में से 3,920 नमूने, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड : 50,069 में से 2,699 नमूने, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड : 50,338 में से 952 नमूने एकत्र किए गए। कवरेज गैप का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

) कॉल ड्रॉप: सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए एयरटेल: 430 में से 10 कॉल, बीएसएनएल: 426 में से 13 कॉल, आरजेआईएल: 453 में से 2 कॉल, वीआईएल: 451 में से 0 कॉल रही। कॉल ड्रॉप के स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में उपलब्ध है।

) कॉल साइलेंस घटनाएँ: सफलतापूर्वक स्थापित कुल कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक अवधि की कॉल साइलेंस (म्यूट) घटनाओं की संख्या निम्नानुसार रही: एयरटेल: 414 कॉलों में 9 घटनाएँ, बीएसएनएल: 408 कॉलों में 21 घटनाएँ, आरजेआईएल: 435 कॉलों में 18 घटनाएँ और वीआईएल: 451 कॉलों में 12 घटनाएँ। कॉल साइलेंस (म्यूट) घटनाओं के स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

) डेटा डाउनलोड एवं अपलोड थ्रूपुट :

i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): हरिद्वार एवं ऋषिकेश शहरों में औसत डाउनलोड गति निम्नानुसार दर्ज की गई: एयरटेल (5जी): 128.99 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी): 7.96 एमबीपीएस, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (5जी): 205.57 एमबीपीएस, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5जी): 58.46 एमबीपीएस। डाउनलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में उपलब्ध है।

ii) हरिद्वार एवं ऋषिकेश शहरों में औसत अपलोड गति निम्नानुसार दर्ज की गई: एयरटेल (5जी): 24.54 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी): 4.11 एमबीपीएस, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (5जी): 23.21 एमबीपीएस, वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (5जी): 14.79 एमबीपीएस, अपलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में उपलब्ध है।

कॉल ड्रॉप तथा कॉल साइलेंस (म्यूट) घटनाओं  के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) के दौरान परीक्षण मार्ग एवं आच्छादित क्षेत्र का विवरण निम्नानुसार है:-

  • शहर : सिटी ड्राइव परीक्षण के अंतर्गत हरिद्वार एवं ऋषिकेश शहर के दोईवाला, जॉली ग्रांट, ऋषिकेश, तपोवन, वीरभद्र, नेपाली फार्म, राईवाला, हरिद्वार, ज्वालापुर, बहादराबाद, सलेमपुर महदूद, देवपुरा, रानीपुर तथा सीतापुर आदि क्षेत्रों को शामिल किया गया।
  • हॉटस्पॉट : स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव का आकलन करने के लिए निम्नलिखित हॉटस्पॉट स्थानों पर परीक्षण किया गया: जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय, हरिद्वार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार रेलवे स्टेशन, जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून, राईवाला जंक्शन रेलवे स्टेशन, ऋषिकेश बस अड्डा, योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन।
  • वॉक टेस्ट: 29 जून एवं 1 जुलाई 2026 को किए गए वॉक टेस्ट के अंतर्गत हर की पौड़ी गंगा घाट, हरिद्वार तथा त्रिवेणी गंगा घाट, ऋषिकेश को शामिल किया गया, ताकि भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क के प्रदर्शन का आकलन किया जा सके।

इस स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) रिपोर्ट के निष्कर्ष आवश्यक आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं ( टीएसपी) के साथ साझा किए गए हैं। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्टें भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्पष्टीकरण अथवा अतिरिक्त जानकारी के लिए adv.bhopal@trai.gov.in पर ई-मेल भेजा जा सकता है अथवा ट्राई के भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय से दूरभाष संख्या +91-755-2575501 पर संपर्क किया जा सकता है।

 अनुलग्नक देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।

****

पीके/केसी/केपी/डीके
 


(रिलीज़ आईडी: 2294067) आगंतुक पटल : 98
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu