राज्यसभा सचिवालय
03-08-2026 को राष्ट्रमण्डल खेलों और राष्ट्रमण्डल पैरा खेलों में भारतीय दल की उत्कृष्ट उपलब्धि पर माननीय अध्यक्ष का संबोधन
प्रविष्टि तिथि:
03 AUG 2026 7:41PM by PIB Delhi
अध्यक्ष: माननीय सदस्यगण, मेरे साथ सदन स्कॉटलैंड, ब्रिटेन के ग्लासगो में हाल ही में संपन्न हुए राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रमंडल पैरा खेलों में भारतीय दल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई देता है।
भारत ने राष्ट्रमण्डल खेलों की पदक तालिका में 39 पदक जीतकर शानदार चौथा स्थान हासिल किया, जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक शामिल हैं। हमारे पैरा एथलीटों ने राष्ट्रमण्डल पैरा खेलों में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य पदक सहित 7 पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके इतिहास रच दिया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि ने देश को अपार गौरव और सम्मान दिलाया है और यह भारतीय खिलाड़ियों की बढ़ती उत्कृष्टता का प्रमाण है।
सदन की और अपनी ओर से, मैं सभी एथलीटों, कोचों, सहायक कर्मचारियों, भारतीय ओलंपिक संघ, भारतीय पैरालंपिक समिति और राष्ट्रीय खेल महासंघों को हार्दिक बधाई देता हूं। हमारे पदक विजेता न केवल देश की उभरते हुए खेल-प्रतिभाओं के लिए, बल्कि प्रत्येक भारतीय युवा के लिए भी प्रेरणा बनेंगे, ताकि वे कड़ी मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और लगन के साथ उत्कृष्टता हासिल कर सकें।
यह सदन हमारे खिलाड़ियों के लिए भविष्य में और भी अधिक सफलता की कामना करता है, ताकि वे आने वाले वर्षों में भारत को और अधिक गौरव दिला सकें।
****
पीके/केसी/एमके /डीए
(रिलीज़ आईडी: 2294057)
आगंतुक पटल : 417