महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 'वोकल फॉर लोकल' अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए धामनोद में महिला उद्यमियों द्वारा आयोजित मेले में सहभागिता की
प्रविष्टि तिथि:
02 AUG 2026 6:30PM by PIB Delhi
महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने अपने गृह क्षेत्र धामनोद में युवा महिला उद्यमियों श्रीमती पद्मा पाटीदार और श्रीमती रजनी पत्थरवाला द्वारा आयोजित एक मेले में भाग लिया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नारी सशक्तिकरण और वोकल फॉर लोकल के विजन को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।
उन्होंने रेखांकित किया कि स्थानीय महिला उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करके, इस तरह की पहल आत्मनिर्भर भारत के विजन में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
***
पीके/केसी/एसजेके/ओपी
(रिलीज़ आईडी: 2293694)
आगंतुक पटल : 105