अणु ऊर्जा विभाग
संसद प्रश्न: परमाणु ऊर्जा का उत्पादन
प्रविष्टि तिथि:
30 JUL 2026 5:20PM by PIB Delhi
वर्तमान में देश में 24 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर वाणिज्यिक संचालन में हैं, जिनकी कुल स्थापित क्षमता 8,780 मेगावाट है। इसका विवरण अनुलग्नक में दिया गया है।
वर्ष 2019-20 से 2023-24 की अवधि के दौरान, काकरापार परमाणु ऊर्जा स्टेशन-4 (केएपीएस-4), जिसने मार्च 2024 में वाणिज्यिक संचालन प्रारंभ किया, को छोड़कर, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों का औसत संयंत्र भार गुणांक (पीएलएफ) (प्रमुख नवीनीकरण की अवधि को छोड़कर) अखिल भारतीय ताप विद्युत संयंत्रों के औसत पीएलएफ की तुलना में (गैस आधारित विद्युत संयंत्रों को छोड़कर; स्रोत: केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की रिपोर्ट) अधिक रहा है।
यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
Annexure
****
पीके/केसी/केपी/एसएस
(रिलीज़ आईडी: 2292086)
आगंतुक पटल : 124
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English