कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से भर्ती

प्रविष्टि तिथि: 30 JUL 2026 5:18PM by PIB Delhi

पिछले चार वर्षों के दौरान अर्थात 2022-23 से 2025-26 के दौरान विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) को भेजी गई रिक्तियों की मांग के आधार पर कर्मचारी चयन आयोग ने लगभग 3.61 लाख अभ्यर्थियों की भर्ती की अनुशंसा की है।

केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के अंतर्गत स्वीकृत पदों और कार्यरत कार्मिकों से संबंधित संकलित जानकारी व्यय विभाग की वेतन अनुसंधान इकाई की वार्षिक रिपोर्टों में उपलब्ध है, जिसे https://doe.gov.in/annual-report-pay-and-allowances पर देखा जा सकता है। स्वीकृत पदों की संख्या, कार्यरत कार्मिकों की स्थिति तथा रिक्त पदों को भरने से संबंधित विस्तृत जानकारी संबंधित मंत्रालयों/विभागों द्वारा रखी जाती है।

सरकार ने सभी मंत्रालयों/विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि वे प्रत्यक्ष भर्ती से संबंधित रिक्तियों की सूचना संबंधित भर्ती एजेंसियों, जैसे कि संघ लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग को समय पर उपलब्ध कराएं, ताकि इन रिक्त पदों को निर्धारित समयसीमा के भीतर भरा जा सके।

केंद्र सरकार में रिक्त पदों को मिशन मोड में भरा गया है तथा अक्टूबर 2022 में नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय रोजगार मेला कार्यक्रमों में अनुशंसित/चयनित अभ्यर्थियों को कई लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए गए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय और कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने यह जानकारी आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

***

पीके/केसी/आईएम/एसके

 


(रिलीज़ आईडी: 2292013) आगंतुक पटल : 57
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu