संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधान नियंत्रक, संचार लेखा द्वारा अगस्त माह के लिए दिल्ली एनसीआर में दूरसंचार पेंशनभोगियों हेतु जीवन प्रमाण शिविरों की अनुसूची जारी

प्रविष्टि तिथि: 30 JUL 2026 5:29PM by PIB Delhi

प्रधान नियंत्रक, संचार लेखा, दूरसंचार विभाग अगस्त, 2026 के दौरान दूरसंचार पेंशनभोगियों के लिए जीवन प्रमाण शिविरों का आयोजन कर रहा है। ये शिविर प्रधान नियंत्रक, संचार लेखा, दिल्ली के कार्यालय, दिल्ली संचार लेखा भवन, प्रसाद नगर, नई दिल्ली-110005, ईस्टर्न कोर्ट, जनपथ, नई दिल्ली स्थित विस्तार काउंटर तथा दिल्ली एनसीआर के विभिन्न स्थानों पर एमटीएनएल परिसर में पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए आयोजित किए जाएंगे।

पेंशनभोगियों से अनुरोध है कि वे अपनी सुविधा के अनुसार इन शिविरों में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज़ों सहित स्थल पर जीवन प्रमाण पत्र के सत्यापन की सुविधा का लाभ उठाएँ।

पेंशनभोगी सुविधा शिविरों की अनुसूची निम्नानुसार है :

क्र. सं.

स्थान

दिनांक

1.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, जनकपुरी,   दिल्ली

04.08.2026

2.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, रोहिणी सेक्टर-3, दिल्ली

11.08.2026

3.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, लक्ष्मी नगर, दिल्ली

14.08.2026

4.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, यमुना विहार, दिल्ली

18.08.2026

5.

एमटीएनएल एक्सचेंज बिल्डिंग, सेक्टर-6, द्वारका, दिल्ली

21.08.2026

 

पेंशनभोगी सुविधा शिविरों का समय: 11 बजे पूर्वाह्न से 4 बजे अपराह्न तक

पेंशनभोगी सुविधा शिविरों में उपलब्ध सुविधाएँ:

  • www.jeevanpramaan.gov.in पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए प्रशिक्षण
  • जीवन प्रमाण फेस ऑथेंटिकेशन एप्लिकेशन के उपयोग हेतु प्रशिक्षण 
  • KYP फॉर्म जमा करना कृपया एक फोटो और आधार कार्ड, पैन कार्ड और पीपीओ की प्रति साथ लाएँ 

· शिकायतों और प्रश्नों का प्रस्तुतिकरण।

नोट: जिन पेंशनभोगियों ने पहले ही अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा कर दिया है, उन्हें उसी कार्य के लिए शिविरों में आने की आवश्यकता नहीं है।

****

पीके/केसी/जेएस


(रिलीज़ आईडी: 2291948) आगंतुक पटल : 84
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu