जल शक्ति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अटल भूजल योजना का कार्यान्वयन और प्रभाव

प्रविष्टि तिथि: 30 JUL 2026 4:52PM by PIB Delhi

अटल भूजल योजना समुदाय-आधारित एक सहभागी भूजल प्रबंधन योजना है। इसका कार्यान्वयन दिनांक 01.04.2020 से 15.10.2025 की अवधि के दौरान, पायलट आधार पर सात राज्यों अर्थात् गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के 80 जिलों के 229 ब्लॉकों की जल की कमी वाले 8,203 ग्राम पंचायतों में किया गया था। इस योजना का कार्यान्वयन छत्तीसगढ़ राज्य में नहीं किया गया था।

भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) द्वारा अटल भूजल योजना का समग्र प्रभाव आकलन अध्ययन किया गया है। इस योजना के कार्यान्वयन क्षेत्रों में विस्तृत क्षेत्रीय सर्वेक्षणों और स्थानीय समुदायों के साथ हुए संवाद के आधार पर, इस अध्ययन में योजना द्वारा लाए गए महत्वपूर्ण बदलावों की सार्थकता को स्वीकारा गया है; जैसे क्षमता निर्माण और आईईसी गतिविधियों के माध्यम से भूजल के मुद्दों पर सामुदायिक जागरूकता में वृद्धि, भूजल प्रबंधन में नेतृत्व और निर्णय लेने में महिलाओं की भागीदारी, सामाजिक समावेशिता, समग्र ज्ञान में वृद्धि और भूजल संरक्षण तथा जल प्रबंधन में भागीदारी हेतु समुदाय की तत्परता। इस रिपोर्ट की एक प्रति जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग की वेबसाइट पर निम्नलिखित वेब-लिंक पर उपलब्ध है: https://www.jalshakti-dowr.gov.in/static/uploads/2026/07/597fd8727a8d10641bd33d7d22ce0459.pdf

अटल भूजल योजना के तहत जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण के लिए निर्मित या नवीनीकृत आपूर्ति-पक्ष संरचनाओं का राज्य-वार और जिला-वार विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है। महाराष्ट्र में, अटल भूजल योजना के तहत आपूर्ति पक्ष की कुल 11,622 संरचनाओं का निर्माण या नवीनीकरण किया गया है, जिनमें से 589 संरचनाएं जलगांव जिले में हैं।

वर्ष 2023 से वर्ष 2025 के दौरान किए गए आकलन के अनुसार, अटल भूजल योजना के तहत शामिल 229 ब्लॉकों में से 180 ब्लॉकों में भूजल स्तर में सुधार देखा गया है, जिनकी सूची अनुलग्नक-II में दी गई है। महाराष्ट्र में, इस योजना के तहत शामिल 43 ब्लॉकों में से 39 ब्लॉकों में आकलन के दौरान भूजल स्तर में सुधार दिखा है। इसके अलावा, महाराष्ट्र के जलगांव जिले के योजना के तहत शामिल सभी चार ब्लॉकों, अर्थात् अमलनेर, पारोला, रावेर और यावल में इस आकलन के दौरान भूजल स्तर में सुधार दर्ज किया गया है।

सामुदायिक भागीदारी सरकार की जल संरक्षण पहलों की आधारशिला है। अटल भूजल योजना के तहत, 1.28 लाख से अधिक ग्राम पंचायत-स्तरीय प्रशिक्षणों की सहायता से सभी ग्राम पंचायतों द्वारा सहभागी जल बजट और जल सुरक्षा योजनाएं तैयार की गई हैं और इन्हें प्रतिवर्ष अद्यतन किया जाता है। गैर सरकारी संगठनों को जिला कार्यान्वयन भागीदार के रूप में शामिल किया गया था और सक्रिय निर्णय लेने में महिलाओं की कम से कम 33% भागीदारी अनिवार्य की गई थी। जल संचय जन भागीदारी, वर्षा जल संचयन संरचनाओं के निर्माण के लिए समुदायों, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) समर्थन, शैक्षणिक संस्थानों, नागरिक समाज संगठनों और स्थानीय निकायों को एकजुट करके संपूर्ण समाज के दृष्टिकोण को बढ़ावा देती है। इस योजना के तहत की गई प्रमुख गतिविधियां/कार्य निम्नलिखित हैं:

  • 7 राज्यों की सभी 8,203 अटल जल ग्राम पंचायतों (जीपी) में भौतिक के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से भूजल डेटा का मापन और सार्वजनिक प्रकटीकरण किया गया है।
  • 7 राज्यों की सभी ग्राम पंचायतों द्वारा समुदाय-आधारित जल बजट और जल सुरक्षा योजनाएं तैयार की गई हैं और इन्हें प्रतिवर्ष अद्यतन किया जाता है।
  • ब्लॉक, जिला और राज्य-स्तरीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षणों के साथ-साथ 1.28 लाख से अधिक ग्राम पंचायत-स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किए गए हैं।
  • इस योजना के तहत लगभग सभी ग्राम पंचायतों में डिजिटल जल स्तर रिकॉर्डर और वर्षा मापी के साथ-साथ पीजोमीटर स्थापित किए गए हैं।
  • ग्राम पंचायत स्तर पर लगभग 70,000 कुओं की मॉनिटरिंग की गई है, जिनके आँकड़े सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराए गए है।
  • 99,000 से अधिक मौजूदा जल संरक्षण और कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं का मानचित्रण किया गया है ।
  • सभी 7 राज्यों में लगभग 9.7 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को कुशल जल-उपयोग प्रथाओं (ड्रिप/स्प्रिंकलर सिंचाई, मल्चिंग, फसल विविधीकरण आदि) के अंतर्गत लाया गया है।

महाराष्ट्र का अकोला जिला अटल भूजल योजना के अंतर्गत शामिल नहीं था।

अटल भूजल योजना एक निश्चित अवधि और परिव्यय के साथ तैयार किया गया एक पायलट कार्यक्रम था, जिसके द्वारा समुदाय-केंद्रित भूजल प्रबंधन का प्रभावी रूप से सफलतापूर्वक कार्यान्वयन किया गया है और यह एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत करता है जिसे अन्य राज्यों द्वारा कार्यान्वयन के लिए अपनाया जा सकता है।

मध्य प्रदेश राज्य में अटल भूजल योजना के तहत की गई गतिविधियों/कार्यों का विवरण अनुलग्नक-III में दिया गया है।

***

अनुलग्नक-I

राज्य

जिला

निर्मित/नवीकृत की गई आपूर्ति-पक्ष संरचनाओं (जैसे चेक डैम, तालाब, पुनर्भरण शाफ्ट आदि) की संख्या

गुजरात

बनासकांठा

1803

गांधीनगर

392

कच्छ

1667

महेसाणा

959

पाटन

380

साबरकांठा

581

हरियाणा

भिवानी

1112

चरखी दादरी

328

फरीदाबाद

596

फतेहाबाद

369

गुरूग्राम

600

कैथल

362

करनाल

852

कुरूक्षेत्र

1049

महेंद्रगढ़

975

पलवल

2597

पानीपत

845

रेवाड़ी

92

सिरसा

1084

यमुनानगर

803

कर्नाटक

बागलकोट

834

बेलगावी

1553

बेंगलुरु ग्रामीण

307

चामराजनगर

1594

चिक्काबल्लापुर

3961

चिक्कमंगलुरू

446

चित्रदुर्ग

2923

दावनगेरे

317

गदग

2858

हसन

757

कोलार

2644

रामनगर

3360

तुमकुरु

3695

विजयनगर

951

मध्य प्रदेश

छतरपुर

4153

दमोह

644

निवाड़ी

558

पन्ना

1276

सागर

1213

टीकमगढ़

2032

महाराष्ट्र

अहमदनगर

318

अमरावती

754

बुलढाना

963

जलगांव

589

जलना

437

लातूर

666

नागपुर

1359

नासिक

2266

उस्मानाबाद

570

पुणे

1162

सांगली

1199

सतारा

557

सोलापुर

822

राजस्थान

अजमेर

990

अलवर

254

बारां

483

भीलवाड़ा

1300

चितौड़गढ़

354

दौसा

803

धौलपुर

339

हनुमानगढ़

848

जयपुर

6179

जैसलमेर

2806

झालावाड़

601

झुंझुनूं

28

करौली

567

कोटा

401

नीम का थाना

1001

राजसमंद

498

सवाई माधोपुर

1674

उत्तर प्रदेश

बागपत

465

बाँदा

868

चित्रकूट

648

हमीरपुर

1039

झांसी

405

ललितपुर

815

महोबा

648

मेरठ

376

मुजफ्फरनगर

686

शामली

234

कुल योग

90494

अनुलग्नक -II

राज्य

ब्लॉकों की संख्या

योजना के तहत कवर किए गए ब्लॉक/तालुक का नाम

वर्ष 2023 से 2025 के दौरान किए गए आकलन के अनुसार भूजल स्तर में सुधार दर्शाने वाले ब्लॉक/तालुक

संख्या

ब्लॉक/तालुक का नाम

गुजरात

36

दंतीवाड़ा, दीसा, देवदार, धनेरा, कांकरेज, लखानी, पालनपुर, थराड़, वडगाम, देहगाम, गांधीनगर, कलोल, मनसा, अंजार, भचाऊ, भुज, मांडवी, नखतराणा, बेचाराजी, जोताना, काड़ी, खेरालु, महेसाना, सतलासना, ऊंझा, वडनगर, विजापुर, विसनगर, चानस्मा, पाटण, सरस्वती, सिधपुर, इदार, प्रंतिज, तलोद, वडाली

31

दांतीवाड़ा, दीसा, देवदार, कांकरेज, वडगाम, देहगाम, गांधीनगर, कलोल, मानसा, अंजार, भुज, मांडवी, नखत्राना, बेचराजी, जोताना, काडी, खेरालू, महेसाणा, सतलासाना, उंघा, वडनगर, विजापुर, विसनगर, चनास्मा, पाटन, सरस्वती, सिद्धपुर, इदार, परहीज, तलोड, वडाली

हरियाणा

36

बेहाल, कैरु, लोहारू, तोषम, बाधरा, बल्लबगढ़, फरीदाबाद, टोहाना, फर्रुख नगर, गुड़गांव, पटौदी, सोहना, गुहला, राजौंड, करनाल, लाडवा, पहौवा, शाहबाद, अटेली नांगल, कनीना, महेन्द्रगढ़, नांगल चौधरी, नारनौल, हसनपुर, हथिन, होडल, पलवल, बापोली, समलखा, खोल अत रेवाड़ी, एल्लेनाबाद, रानिया, जगधरी, रादौर, सदौरा (पार्ट), सरस्वती नगर

19

तोषम, बल्लबगढ़, फर्रुख नगर, करनाल, लाडवा, शाहबाद, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, नारनौल, हसनपुर, हाथिन, होडल, पलवल, बापोली, एल्लेनाबाद, जगधरी, रादौर, सदौरा (पार्ट), सरस्वती नगर

कर्नाटक

41

बादामी, बागलकोट, अथानी, रामदुर्गा, देवनहल्ली, डोड्डाबल्लापुर, होसकोटे, नेलमंगला, गुंडलुपेट, बागेपल्ली, चिक्काबल्लापुर, चिंतामणि, गौरीबिदनुर, गुडीबांडे, सिदलाघट्टा, कडूर, चल्लाकेरे, चित्रदुर्ग, हिरियुर, होलालकेरे, होसदुर्गा, चन्नागिरी, जगलूर, गडग, रोन, अर्सिकेरे, बांगरपेट, कोलार, मलुर, मुलबागल, श्रीनिवासपुर, कनकपुरा, रामनगर, चिक्कनायकनहल्ली, कोराटागेरे, मधुगिरी, सिरा, तिप्तूर, तुमकुरु, हगरीबोम्मनहल्ली, हरपनहल्ली

37

बादामी, बागलकोट, अथानी, रामदुर्ग, देवनहल्ली, डोड्डाबल्लापुर, नेलमंगला, गुंडलुपेट, बागेपल्ली, चिक्काबल्लापुर, चिंतामणि, गौरीबिदनूर, शिड्लघट्टा, कडूर, चल्लाकेरे, चित्रदुर्ग, हिरियूर, होलालकेरे, होसदुर्ग, जगलूर, गदग, रोन, अर्सिकेरे, बंगारपेट, कोलार, मालूर, मुल्बागल, श्रीनिवासपुर, रामनगर, चिक्कनायकनहल्ली, कोरटागेरे, मधुगिरी, सिरा, टिप्टूर, तुमकुरु, हगरीबोम्मनहल्ली, हरपनहल्ली

मध्य प्रदेश

9

छतरपुर, नौगोंग, राजनगर, पथेरिया, निवारी, अजेयगढ़, सागर, बालदेवगढ़, पालेरा

9

छतरपुर, नौगोंग, राजनगर, पथेरिया, निवारी, अजेयगढ़, सागर, बालदेवगढ़, पालेरा

महाराष्ट्र

43

कर्जत, राहता, संगमनेर, चांदूरबाजार, मोर्शी, वरुड, मलकापुर, मोताला, अमलनेर, पारोला, रावेर, यावल, घनसावंगी, जालना, परतूर, चाकूर, लातूर, निलंगा, रेनापुर, शिरूर अनंतपाल, काटोल, नरखेड़, देवला, नासिक, सिन्नर, उमरगा, उस्मानाबाद, बारामती, इंदापुर, पुरंदर, जत, कवठेमहांकाल, खानापुर-विटा, मिरज, तासगांव, खटाव, महाबलेश्वर, मान, वाई, माढा, मालशिरस, मोहोल, पंढरपुर

39

कर्जत, राहता, संगमनेर, चांदूरबाजार, मोर्शी, वरुड, मलकापुर, मोताला, अमलनेर, पारोला, रावेर, यावल, घनसावंगी, जालना, परतूर, रेनापुर, शिरूर अनंतपाल, काटोल, नरखेड़, देवला, नासिक, सिन्नर, उमरगा, उस्मानाबाद, बारामती, इंदापुर, पुरंदर, जत, कवठेमहांकाल, खानापुर-विटा, मिरज, तासगांव, खटाव, मान, वाई, माढा, मालशिरस, मोहोल, पंढरपुर

राजस्थान

38

अजमेर ग्रामीण, पीसांगन, श्रीनगर, राजगढ़, अटरू, बारां, शाहपुरा, चित्तौड़गढ़, बैजूपाड़ा, बांदीकुई, बसवा, दौसा, लवाण, नांगल राजावतान, सिकंदरा, धौलपुर, सैपऊ, हनुमानगढ़, संगरिया, टिब्बी, आमेर, गोविंदगढ़, जालसू, जैसलमेर, मोहनगढ़, नाचना, खानपुर, खेतड़ी, हिंडौन, श्री महावीर जी, सांगोद, अजीतगढ़, नीम का थाना, पाटन, राजसमंद, चौथ का बरवाड़ा, खंडार, सवाई माधोपुर

29

अजमेर ग्रामीण, पीसांगन, श्रीनगर, राजगढ़, अटरू, बारां, शाहपुरा, चित्तौड़गढ़, बैजूपाड़ा, बसवा, दौसा, लवाण, सिकंदरा, धौलपुर, सैपऊ, संगरिया, आमेर, मोहनगढ़, खेतड़ी, हिंडौन, श्री महावीर जी, सांगोद, अजीतगढ़, नीम का थाना, पाटन, राजसमंद, चौथ का बरवाड़ा, खंडार, सवाई माधोपुर

उत्तर प्रदेश

26

बागपत, पिलाना, बड़ोखर खुर्द, जसपुरा, महुवा, नरैनी, तिंदवारी, कर्वी, मानिकपुर, मऊ, रामनगर, मौदहा, मुस्करा, सरीला, सुमेरपुर, बबीना, मऊरानीपुर, तालबेहट, चरखारी, जैतपुर, कबरई, पनवाड़ी, खरखौदा, राजपुरा, बुढ़ाना, कांधला

16

बागपत, पिलाना, महुवा, नरैनी, तिंदवारी, मानिकपुर, मौदहा, मुस्करा, सरीला, सुमेरपुर, बबीना, चरखारी, जैतपुर, खरखौदा, राजपुरा, बुढ़ाना

कुल

229

 

180

 

 

अनुलग्नक-III

मध्य प्रदेश राज्य में अटल भूजल योजना के अंतर्गत की गई गतिविधियों/कार्यों का विवरण

राज्य/जिला/ब्लॉक/ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित प्रशिक्षणों की संख्या

कुओं की मॉनिटरिंग

मौजूदा जल संरक्षण और कृत्रिम पुनर्भरण संरचनाओं का मानचित्रण

ड्रिप, स्प्रिंकलर, फसल विविधीकरण आदि जैसी कुशल जल-उपयोग प्रथाओं के अंतर्गत शामिल किए गए क्षेत्र

(हेक्टेयर में)

निर्माण/नवीकरण किए गए चेक डैम, तालाब, रिचार्ज शाफ्ट आदि जैसे आपूर्ति-पक्ष संरचनाओं की संख्या

12369

6799

6986

21204.49

9876

 

यह सूचना जल शक्ति राज्यमंत्री श्री राज भूषण चौधरी द्वारा लोकसभा में लिखित प्रश्न के उत्तर में प्रदान की गई है।

*****

एनडी/एचएम


(रिलीज़ आईडी: 2291801) आगंतुक पटल : 123
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English