आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

श्री तोखन साहू द्वारा एचएफए विभाग का दौरा, उन्होंने ‘सबके लिए आवास’ का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए टीम के योगदान की सराहना की


पीएमवाई-यू एवं पीएमएवाई-यू 2.0 के अंतर्गत 127 लाख से अधिक घरों के निर्माण स्वीकृत; देश भर में 99 लाख से अधिक का निर्माण पूरा हो चुका और 96 लाख से अधिक परिवारों को उनमें बसाया जा चुका

प्रविष्टि तिथि: 29 JUL 2026 7:47PM by PIB Delhi

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने मंत्रालय के प्रमुख कार्यक्रमों को लागू करने वाली टीमों से संपर्करत रहने की अपनी प्रतिबद्धता पर पुनः अमल करते हुए नई दिल्ली स्थित संकल्प भवन में स्थित ‘सबके लिए आवास’ विभाग का दौरा किया। इस दौरान श्री साहू ने संयुक्त सचिव (सबके लिए आवास एवं आवास) श्री कुलदीप नारायण एवं उप महानिदेशक (सबके लिए आवास) की संगति में सबके लिए आवास विभाग के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया और उनके पदाधिकारियों, कंसलटेंट, युवा पेशेवरों एवं सहायक कर्मियों से उनके वर्क स्टेशनों पर बातचीत की ताकि विभाग के क्रिया-कलाप की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने पीएमएवाई-यू 2.0, को लागू कर रही विभिन्न टीमों से चालू प्राथमिकताओं, प्रमुख पहलों एवं मिशन की प्रगति के बारे में समीक्षात्मक चर्चा की। उन्होंने टीमों के सुझावों को सुना तथा पात्र शहरी लाभार्थियों की सामर्थ्य के अनुसार आवासों को समयबद्ध एवं प्रभावी रूप में उपलब्ध करवाने के लिए उनके समर्पित प्रयासों की सराहना भी की। उन्होंने सरकार के सबसे प्रभावी परिवर्तनशील शहरी मिशनों में शामिल इस मिशन को आगे बढ़ाने में उनके अमूल्य योगदान का उल्लेख भी किया।

श्री साहू ने पीएमएवाई-यू के निगरानी डैशबोर्ड की भी समीक्षा की जिससे मिशन की प्रगति का सारगर्भित सिंहावलोकन डिजिटल मॉनिटरिंग प्रणालियों द्वारा किया जा सकता है. पारदर्शिता,जवाबदेही एवं धरातल पर निगरानी के संवर्धन के लिए प्रशासन के संचालन में प्रौद्योगिकी एवं डेटा विश्लेषण के प्रयोग की सराहना करते हुए उन्होंने टीम को मिशन को लागू करने में नई दृष्टि अपनाते रहने को प्रोत्साहित किया ताकि इस प्रक्रिया को और भी दक्ष एवं नागरिक उन्मुख बनाया जा सके।

सबके लिए आवास विभाग के समर्पित प्रयासों को सराहते हुए श्री साहू ने कहा कि पीएमएवाई-यू तथा पीएमएवाई-यू 2.0  के अंतर्गत मंत्रालय अब तक 127  लाख घरों के निर्माण की मंजूरी दे चुका। इनमें पीएमएवाई यू-2.0 के अंतर्गत 16 लाख से अधिक घर भी शामिल हैं। इनमें देश भर में 121 लाख से अधिक इकाइयों पर काम चालू है और 99 लाख से अधिक घरों का निर्माण पूरा हो चुका तथा 96 लाख से ज़्यादा परिवार अपने घरों में रहने भी लगे हैं।

सबके लिए आवास की टीम को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा, “यह उल्लेखनीय उपलब्धियां सबके लिए आवास विभाग के प्रत्येक सदस्य के अचल समर्पण, पेशेवर रूख तथा प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। हरेक तैयार हो चुके घर के पीछे पूरा परिवार है जिसका जीवन आमूल चूल बदल गया है। आप सिर्फ़ घरों का निर्माण ही नहीं बल्कि अवसरों का सृजन, अस्मिता की पुनर्प्रतिष्ठा, सुरक्षा और लाखों नागरिकों को बेहतर भविष्य का आधार प्रदान कर रहे हैं।

पीएमएवाई-यू एवं पीएमएवाई यू-2.0, के समावेशी स्वरूप पर जोड़ देते हुए श्री साहू ने कहा कि मिशन की बदौलत समाज के कुछ सबसे कमजोर वर्ग सक्षम हुए हैं। अब तक कुल जितने आवासों को मंजूरी मिली है उनमें से 21 लाख से अधिक लाभार्थी अनुसूचित जाति वर्ग के, 5  लाख से ज़्यादा अनुसूचित जनजाति वर्ग के और 50 लाख से अधिक अन्य पिछड़ी जातियों के हैं। इसके अलावा 22 लाख से अधिक लाभार्थी अल्पसंख्यक समुदायों के हैं। एक करोड़ से अधिक घरों को महिलाओं के नाम अथवा परिवार के पुरुष सदस्य के साथ संयुक्त नामों में आबंटित किया गया है जिससे महिलाओं के सशक्तिकरण, समाजित बराबरी एवं वित्तीय सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पुनः परिलक्षित होती है। श्री साहू ने कहा कि इन उपलब्धियों से विकास के फायदों को समाज के हरेक वर्ग तक पहुँचाने की अचल सरकारी प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है। उन्होंने बताया कि पीएमएवाई यू-2.0 सामाजिक समावेश तथा सशक्तिकरण का सशक्त उपकरण सिद्ध हुआ है  जिससे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदृष्टि पूर्ण नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की दृष्टि धरातल पर साकार हो रही है। विभिन्न राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के अपने दौरों के अनुभव साझा करते हुए श्री साहू ने पीएमएवाई-यू के लाभार्थियों से हुए अपने संवेदनात्मक संवाद के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों का अपना घर पाने का सपना पूरा हुआ उनकी हकीकत सुनते हुए उन्हें इस मिशन के क्रांतिकारी प्रभाव का पुनः अहसास हुआ। श्री साहू ने कहा, “मैं जब भी देश विभिन्न हिस्सों में जाता हूँ, मैं पीएमएवाई-यू  से परिवर्तित जीवन वाले लाभार्थियों से मिलता हूँ। उनकी मुस्कान और जीवन कथाएँ हमें ये अहसास कराती हैं कि हमारे काम से लाखों लोगों का जीवन सुखद हो रहा है। मैं सबके लिए आवास के हरेक अफ़सर, कंसलटेंट और कर्मियों को इस राष्ट्रीय मिशन में अमूल्य योगदान के लिए बधाई देता हूँ तथा उन्हें इसी समर्पण एवं प्रतिबद्धता से कार्यरत रहने के लिए प्रोत्साहित करता हूँ।”

अपने दौरे के समापन पर श्री साहू ने दोहराया कि पीएमएवाई-यू2.0, पात्र शहरी परिवारों को अपनी सामर्थ्य में घर पाने में प्रमुख भूमिका निभाने के साथ ही समावेशी शहरी विकास और विकसित भारत की दृष्टि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को पुष्ट करता रहेगा।

***

पीके/केसी/आईएम


(रिलीज़ आईडी: 2291497) आगंतुक पटल : 65
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati