सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय
सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) का आधार वर्ष 2012=100 से संशोधित कर 2024 = 100 किया
नई सीपीआई श्रृंखला के अंतर्गत मासिक मूल्य संग्रह को 434 शहरों के 1465 ग्रामीण बाजारों और 1395 शहरी बाजारों तक विस्तारित किया गया
प्रविष्टि तिथि:
29 JUL 2026 3:57PM by PIB Delhi
नई सीपीआई श्रृंखला के अंतर्गत मासिक मूल्य संग्रह को 434 शहरों में स्थित 1465 ग्रामीण बाजारों और 1395 शहरी बाजारों तक विस्तारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, ई-कॉमर्स/ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मदों के मूल्यों में होने वाले बदलावों को दर्ज करने के लिए 12 ऐसे शहरों में 12 ऑनलाइन बाजारों को भी शामिल किया गया है, जिनमें से प्रत्येक की जनसंख्या 25 लाख से अधिक है।
अखिल भारतीय स्तर पर संशोधित श्रृंखला की टोकरी में शामिल कुल भारित मदों की संख्या 299 से बढ़ाकर 358 कर दी गई है। इसमें वस्तुओं की संख्या 259 से बढ़ाकर 308 और सेवाओं की संख्या 40 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। नई श्रृंखला की मदों की टोकरी और भार हाउसहोल्ड कंजम्प्शन एक्सपेंडिचर सर्वे (एचसीईएस) 2023-24 के परिणामों पर आधारित हैं।
सीपीआई 2024 श्रृंखला के अंतर्गत इन्फ्लेशन (मुद्रास्फीति) संबंधी आंकड़े जनवरी 2026 से उपलब्ध हैं। वहीं, सीपीआई 2012 श्रृंखला के इन्फ्लेशन (मुद्रास्फीति) संबंधी आंकड़े दिसंबर 2025 तक उपलब्ध हैं।
नई श्रृंखला और पिछली श्रृंखला के अंतर्गत इन्फ्लेशन (मुद्रास्फीति) की सीधी तुलना करना संभव नहीं है, क्योंकि दोनों श्रृंखलाओं में आइटम बास्केट (मदों की टोकरी), वेट्स (भार), मार्केट कवरेज (बाजारों का कवरेज) और मेथडोलॉजी (कार्यप्रणाली) में बदलाव किए गए हैं।
हालांकि, जनवरी 2026 से नई श्रृंखला के अंतर्गत मंथ-वाइज इन्फ्लेशन (माहवार मुद्रास्फीति दर) निम्नानुसार है:
|
अवधि
|
सीपीआई 2024 श्रृंखला के अंतर्गत वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति (इन्फ्लेशन)
|
|
माह
|
ग्रामीण
|
शहरी
|
संयुक्त
|
|
जनवरी-26
|
2.73
|
2.75
|
2.74
|
|
फरवरी-26
|
3.37
|
3.02
|
3.21
|
|
मार्च-26
|
3.63
|
3.11
|
3.40
|
|
अप्रैल-26
|
3.74
|
3.16
|
3.48
|
|
मई-26
|
4.25
|
4.25
|
4.25
|
|
जून-26
|
7.74
|
4.74
|
4.74
|
संशोधित श्रृंखला और पुरानी श्रृंखला के बीच हुए परिवर्तनों के संबंध में राज्य सरकारों, वित्तीय संस्थानों, विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और अन्य उपयोगकर्ताओं को जानकारी उपलब्ध कराने के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के व्यापक अद्यतन पर विशेषज्ञ समूह की रिपोर्ट (एक्सपर्ट ग्रुप रिपोर्ट ऑन कॉम्प्रिहेंसिव अपडेटेशन ऑफ कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स) जारी की गई। इस रिपोर्ट में नई श्रृंखला में अपनाई गई संशोधित मेथडोलॉजी (कार्यप्रणाली) और प्रक्रियाओं का विस्तृत विवरण शामिल है। नई सीपीआई श्रृंखला के पहले सूचकांक के जारी होने से पहले, नई सीपीआई श्रृंखला को बेहतर ढंग से समझने और आत्मसात करने के उद्देश्य से यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2026 को जारी की गई थी। इसके बाद, एमओएसपीआई (MoSPI) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस, ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन (विचार-विमर्श सत्र), पैनल डिस्कशन (पैनल चर्चाओं), मीडिया आर्टिकल्स (मीडिया लेखों) आदि के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को संशोधित श्रृंखला के बारे में जागरूक किया।
सीपीआई (आधार: 2012=100) और सीपीआई (आधार: 2024=100) श्रृंखलाओं के बीच समय श्रृंखला और निरंतरता स्थापित करने के लिए लिंकिंग फैक्टर (लिंकिंग कारक) तथा इसकी गणना की विधि भी जारी की गई। इसके अतिरिक्त, जनवरी 2013 से दिसंबर 2024 तक की अवधि के लिए अखिल भारतीय सामान्य सूचकांकों और ग्रामीण, शहरी तथा संयुक्त क्षेत्रों की मुद्रास्फीति संबंधी बैक सीरीज (पुनर्निर्मित श्रृंखला) के आंकड़े भी एमओएसपीआई (MoSPI) के ई-सांख्यिकी पोर्टल (www.esankhyiki.mospi.gov.in) पर उपलब्ध हैं।
यह जानकारी सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह ने आज लोकसभा में दी।
***
पीके/केसी/एके
(रिलीज़ आईडी: 2291492)
आगंतुक पटल : 69