सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एनसीईएल द्वारा निर्यात को बढ़ावा दिया जाना

प्रविष्टि तिथि: 29 JUL 2026 4:55PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (एनसीईएल) का अधिदेश देशभर की सहकारी समितियों द्वारा उत्पादित वस्तुओं एवं सेवाओं, जिनमें जैविक उत्पाद भी शामिल हैं, के निर्यात के लिए एक अम्ब्रेला संगठन के रूप में कार्य करना है। इस अधिदेश के अंतर्गत, एनसीईएल ने "भारत ऑर्गेनिक्स" ब्रांड के अंतर्गत प्रमाणित जैविक उत्पादों के निर्यात हेतु राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड (एनसीओएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह जानकारी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*****

AK/AP


(रिलीज़ आईडी: 2291158) आगंतुक पटल : 106
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu