पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
कार्यरत अंतर्देशीय जलमार्ग
प्रविष्टि तिथि:
28 JUL 2026 4:42PM by PIB Delhi
देशभर में 5,155 किलोमीटर की जहाज चलाने योग्य (नौकायन योग्य) लंबाई वाले 32 राष्ट्रीय जलमार्ग (एनडब्ल्यू) परिचालन में हैं। पिछले पांच वर्षों के दौरान राष्ट्रीय जलमार्गों के विकास के लिए वर्ष-वार आवंटित और उपयोग किए गए धन का विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है।
विभिन्न राज्यों में पिछले पांच वर्षों के दौरान राष्ट्रीय जलमार्ग-वार माल परिवहन और वर्तमान में संचालित फेरी सेवाओं का विवरण अनुलग्नक-II में दिया गया है। राष्ट्रीय जलमार्गों पर आवाजाही करने वाले यात्री यातायात और टर्मिनलों/जेटियों की संख्या का राज्यवार विवरण क्रमशः अनुलग्नक-III और अनुलग्नक-IV में दिया गया है।
अनुलग्नक-V : अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा देने, लास्ट-माइल कनेक्टिविटी में सुधार करने, यात्री सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किफायत और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ाने के लिए किए गए ढांचागत एवं नीतिगत उपाय।
सभी अनुलग्नक देखने के लिए यहाँ क्लिक करें।
यह जानकारी केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोणोवाल ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।
***********
पीके/केसी/डीवी/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2290876)
आगंतुक पटल : 23