मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केरल में पीएमएमएसवाई

प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2026 4:04PM by PIB Delhi

भारत सरकार के मत्स्यपालन विभाग द्वारा अपनी योजनाओं, नीतियों और कार्यक्रमों के माध्यम से केरल सहित सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मत्स्य क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई पहल की जा रही हैं। पिछले 5 वर्षों और वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के अंतर्गत केरल सरकार को मत्स्य विकास परियोजनाओं के लिए 1413.91 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पीएमएमएसवाई के अंतर्गत जिला-वार आवंटन और लाभार्थियों का चयन संबंधित राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों द्वारा किया जाता है। केरल सरकार ने सूचित किया है कि पीएमएमएसवाई के अंतर्गत केरल के लिए कुल स्वीकृत परियोजनाओं में से 8.85 करोड़ रुपये की परियोजनाएं एर्नाकुलम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए आवंटित की गई हैं और इसमें से 8.62 करोड़ रुपये पहले ही जारी किए जा चुके हैं। केरल सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार एर्नाकुलम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए आवंटित और जारी की गई निधियों का वर्ष-वार विवरण संलग्न है

केरल सरकार ने यह भी सूचित किया है कि एर्नाकुलम में पीएमएमएसवाई के अंतर्गत स्वीकृत गतिविधियों में अन्य बातों के साथ-साथ बायोफ्लॉक कल्चर, पुनः परिसंचारी एक्वाकल्चर प्रणाली (आरएएस), खारे पानी में मत्स्य पालन, केज कल्चर, सजावटी मत्स्य पालन, मत्स्य विपणन कियोस्क और मत्स्य सेवा केंद्र शामिल हैं। यह भी सूचित किया गया है कि स्वीकृत परियोजनाएं कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में हैं।

(ग) मत्स्यपालन विभाग, भारत सरकार के पास एर्नाकुलम निर्वाचन क्षेत्र से संबंधित कोई प्रस्ताव लंबित नहीं है।

*****

संलग्‍नक

केरल में पीएमएमएसवाई संबंधी विवरण

(लाख में)

 

वर्ष

योजना

एर्नाकुलम निर्वाचन क्षेत्र को आवंटित निधि

एर्नाकुलम निर्वाचन क्षेत्र के लिए जारी निधि

2020-21

बायोफ्लॉक

88.50

83.58

पुनः परिसंचारी एक्वाकल्चर प्रणाली

18.00

16.20

खारे पानी में मत्स्य पालन

89.60

81.20

बैकयार्ड सजावटी मत्स्य पालन

14.40

14.40

2021-22

बायोफ्लॉक

34.50

34.50

पुनः परिसंचारी एक्वाकल्चर प्रणाली

6.00

6.00

मत्‍स्‍य सेवा केंद्र

20.00

19.53

2022-23

बायोफ्लॉक तालाब

10.80

10.40

खारे पानी में केज

228.00

223.54

खारे पानी का तालाब

59.20

59.20

बैकयार्ड सजावटी मत्स्य पालन

2.4

2.4

2023-24

खारे पानी का तालाब

112.8

112.75

बायोफ्लॉक तालाब

31.5

31.5

 

बैकयार्ड सजावटी मत्स्य पालन

7.20

7.20

मध्यम सजावटी मत्स्य पालन

3.20

3.20

मिनी पुनः परिसंचारी एक्वाकल्चर प्रणाली

1.20

1.20

कियोस्क

4.00

4.00

मीठे पानी का तालाब

5.60

5.60

केज

121.20

119.29

2024-25

केज

20.40

20.40

बैकयार्ड सजावटी मत्स्य पालन

3.60

3.60

मध्यम सजावटी मत्स्य पालन

3.20

3.20

   योग

885.30

862.89

 

यह जानकारी मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में दी।

पीके/केसी/पीके

 

*****

 


(रिलीज़ आईडी: 2290822) आगंतुक पटल : 53
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Malayalam