भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

सीसीआई ने ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (बीएएम) द्वारा ओकट्री कैपिटल ग्रुप होल्डिंग्स, एल.पी. (ओसीजीएच) और ओकट्री इक्विटी प्लान, एल.पी. (ओईपी) की इकाइयों के अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2026 7:24PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ब्रुकफील्ड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड (बीएएम) द्वारा ओकट्री कैपिटल ग्रुप होल्डिंग्स, एल.पी. (ओसीजीएच) और ओकट्री इक्विटी प्लान, एल.पी. (ओईपी) की इकाइयों के अधिग्रहण को मंज़ूरी दे दी है।

इस प्रस्तावित संयोजन में बीएएम द्वारा ओसीजीएच और ओईपी की इकाइयों और इस प्रकार, ओकट्री संचालन समूह को अप्रत्यक्ष रूप से अधिग्रहित करने की योजना है।

बीएएम एक वैश्विक वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधक है और इसे ब्रुकफील्ड कॉर्पोरेसन (बीएन) द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

ओसीजीएच और ओईपी दोनों लिमिटेड पार्टनरशिप हैं और ओकट्री समूह का हिस्सा हैं। ओकट्री समूह वैकल्पिक निवेश प्रबंधन सेवाओं की पेशकश करता है।

आयोग का विस्तृत आदेश जल्द ही जारी किया जाएगा।

***

पीके/केसी/जेके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2290770) आगंतुक पटल : 42
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Urdu