संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ट्राई ने बिहार एलएसए के तहत झारखंड राज्‍य के देवघर, गोड्डा एवं दुमका जिलों के कुछ भागों तथा आसपास के क्षेत्रों को सम्‍मलित करने वाले गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2026 3:15PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (टीआरएआई, ट्राई) ने बिहार लाइसेंस सेवा क्षेत्र के अंतर्गत झारखंड राज्य के देवघर, गोड्डा और दुमका जिलों के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों को सम्‍मलित करने वाले गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जून 2026 के दौरान आयोजित स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) के निष्कर्ष आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए जारी किए हैं। इस ड्राइव परीक्षण का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा उपलब्‍ध कराई जा रही है। मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय में गुणवत्ता का आकलन एवं सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान ट्राई सेवा गुणवत्‍ता के प्रमुख मानकों, जैसे कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट, कॉल सेटअप सफलता दर, डेटा डाउनलोड एवं अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि पर टीएसपी के प्रदर्शन का आकलन करता है। इसके परिणाम उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किये जाते हैं।

इन स्‍वतंत्र ड्राइव परीक्षणों को विभिन्‍न उपयोग परिवेशों, जैसे शहरों, भीडभाड वाले स्‍थानों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि में सभी टीएसपी के मोबाइल नेटवर्क के वास्‍तविक प्रदर्शन का आकलन करने तैयार किया गया है। इस प्रकार के परीक्षण में सभी टीएसपी के 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर उनके सिम कार्ड का उपयोग कर वास्‍तविक डेटा एवं वॉयस सत्र स्थापित किए जाते हैं। उन्नत परीक्षण हैंडसेटों तथा आधुनिक सॉफ्टवेयर प्रणालियों की सहायता से इन सत्रों की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से 16 जून 2026 से 20 जून 2026 तक बिहार राज्य के एलएसए में झारखंड राज्य के सिटी ड्राइव (486.7 किलोमीटर), हॉटस्पॉट स्थानों (17) और वॉक टेस्ट (2.1 किलोमीटर) सहित ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। ये टेस्ट ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता की देखरेख में किए गए। ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट में प्रस्तुत निष्‍कर्ष परीक्षण किए गए क्षेत्र एवं मार्ग पर परीक्षण के दिन एवं समय के दौरान दूर संचार सेवा के प्रदाताओं के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्ट रूट मैप : निम्नलिखित मानचित्र शहर ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट तथा वॉक टेस्ट के मार्गों का समग्र विवरण प्रदर्शित करता है: -

आकलित प्रमुख मानक

  • कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित प्रौद्योगिकी के लिए (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।

बी. वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, वाणी गुणवत्‍ता (एमओएस)।

  1. कॉल साइलेंस घटनाएं : कॉल के दौरान हुई कॉल साइलेंस की संख्या।
  2. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर

देवघर, गोड्डा और दुमका जिलों के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर बने गोड्डा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में प्रमुख मानकों के लिए समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:

a) कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5 जी/4 जी/3 जी/2 जी) में सिटी ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल स्ट्रेंथ कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल स्ट्रेंथ वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई, एयरटेल के लिए 2497/70837, बीएसएनएल के लिए 22508/60345, आरजेआईएल के लिए 1643/67940 और वीआईएल के लिए 20905/56842 थी। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

b) कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से कॉल ड्रॉप की संख्या को ड्रॉप कॉल के रूप में मापा गया। एयरटेल के लिए यह संख्या 0/498, बीएसएनएल के लिए 23/344, आरजेआईएल के लिए 1/505 और वीआईएल के लिए 25/402 थी । कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ग) कॉल साइलेंस घटनाएं - कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने की कुल संख्या के रूप में मापी गई कॉल साइलेंस घटनाएं, एयरटेल के लिए 16/492, बीएसएनएल के लिए 47/362, आरजेआईएल के लिए 4/486 और वीआईएल के लिए 51/285 थी। कॉल साइलेंस घटनाओं के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

d) डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट:

i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 90.75 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/2जी) के लिए 6.84 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 182.22 एमबीपीएस और वीआईएल (4जी/2जी) के लिए 24.73 एमबीपीएस देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड गति 8.00 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4 जी/2 जी) के लिए 3.00 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5 जी/4 जी) के लिए 7.00 एमबीपीएस और वीआईएल (4 जी/2 जी) के लिए 8.0 एमबीपीएस देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ड्रॉप कॉल और कॉल साइलेंस की घटनाओं के स्‍थान संलग्‍न मानचित्र में लाल बिन्‍दु पर क्लिक करके देखे जा सकते हैं

आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है:

ए) शहर - देवघर, गोड्डा और दुमका जिलों के शहरों और आसपास के क्षेत्रों में बुरहाई, मधुपुर, मारगोमुंडा, करोन, सारथ, सिकटिया, घोरमारा, देवघर, हंसडीहा, नोनीहाट, पोरैयाहाट, गोड्डा, पथरगामा, बसंतराय, हनवारा आदि शामिल हैं।

बी) हॉटस्पॉट - स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव का आकलन करने हेतु हॉट स्पॉट स्थान हैं (i) एम्स देवघर; (ii) बासुकीनाथ मंदिर-नियर काली मंदिर चौक-साहिबगंज; (iii) बोआरीजोर ब्लॉक कार्यालय-बारा बोआरीजोर; (iv) डीसी कार्यालय-गोड्डा-धरमुडीह; (v) डिग्री कॉलेज महागामा-कटबाइकल-महागामा; (vi) दिल्ली पब्लिक स्कूल देवघर-ग्राम डुमाटांर-नियर लकड़ा मौजा-प्लॉट नंबर 06; (vii) देवघर जिला न्यायालय-विलियम्स टाउन-देवघर; (viii) देवघर प्रधान डाकघर-सिंघो-नियर बुटांगी मोड़; (ix) गोड्डा बस स्टैंड-गांधी मैदान-प्रोफेसर कॉलोनी-गोड्डा; (x) गोड्डा कॉलेज-नियर रामगढ़ मोड़-गोड्डा-पुनसिया; (xi) मधुपुर कॉलेज-झारखंड-मधुपुर; (xii) पंचायत कार्यालय पिपरा; (xiii) सदर अस्पताल देवघर-झौशागरी-देवघर; (xiv) सदर अस्पताल-गोड्डा-देवघर पीरपैंती रोड- बिहाइंड गोड्डा; (xv) सत्संग आश्रम-रीना मंडल रोड-सत्संग नगर-देवघर; (xvi) श्री बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर-देवघर-झारखंड; (xvii) त्रिकुट पर्वत।

ग) पैदल परीक्षण - 16 से 17 जून 2026 के दौरान आयोजित किए गए वॉक टेस्‍ट (i) जसीडीह रेलवे स्टेशन-जसीडीह; (ii) मधुपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन हैं, जो भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री वातावरण में मोबाइल नेटवर्क के व्यवहार को दर्ज करते हैं।

अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें

***

पीके/केसी/आईएम/एम  


(रिलीज़ आईडी: 2290738) आगंतुक पटल : 45
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Tamil