सहकारिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

बहु-राज्यीय सहकारी समितियों को अनुमति देने में विलंब

प्रविष्टि तिथि: 28 JUL 2026 5:30PM by PIB Delhi

बहुराज्य सहकारी समितियों द्वारा शाखा खोलने की अनुमति हेतु प्रस्तुत आवेदनों का वर्ष-वार ब्‍योरा निम्नानुसार है:

क्रम सं.

वर्ष

शाखा खोलने की अनुमति हेतु प्राप्त आवेदनों की कुल संख्‍या

अनुमोदित आवेदनों की संख्‍या

अस्वीकृत आवेदनों की संख्‍या

1

2022

03

02

01

2

2023

16

05

07

3

2024

13

04

02

4

2025

29

08

02

5

2026

15

05

04

 

कुल

76

24

16

जाँच के उपरांत, 36 बहु-राज्य सहकारी समितियों के आवेदनों में पायी गयी कमियों को संबंधित समितियों को प्रेषित कर दिया गया है । इसके अलावा, बहुराज्य सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2002 के अधीन शाखा खोलने की अनुमति संबंधी आवेदनों के निपटान के लिए कोई सांविधिक समय-सीमा निर्धारित नहीं की गई है ।

बहुराज्य सहकारी समितियों को शाखा खोलने की अनुमति पारदर्शी ढंग से प्रदान करने हेतु ऑनलाइन 'सीआरसीएस कार्यालय का पोर्टल' पूर्व में ही लॉन्‍च किया जा चुका है ।

यह जानकारी केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*****

AK/AP


(रिलीज़ आईडी: 2290554) आगंतुक पटल : 89
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati