श्रम और रोजगार मंत्रालय
ईएसआईसी द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार
1.38 लाख से अधिक नए नियोक्ता और 1.12 लाख से अधिक नए कर्मचारी एसपीआरइइ (SPREE) योजना के तहत जुलाई 2025 से जनवरी 2026 के बीच जोड़े गए
प्रविष्टि तिथि:
27 JUL 2026 4:41PM by PIB Delhi
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने नियोक्ताओं/कर्मचारियों के पंजीकरण को प्रोत्साहित करने हेतु SPREE 2025 योजना जुलाई 2025 से जनवरी 2026 तक प्रारम्भ की। इस योजना के तहत संगठित क्षेत्र के उन नियोक्ताओं और कर्मचारियों को एक बार का अवसर प्रदान किया गया जिनको अनजाने में ESI कवरेज से बाहर छोड़ा गया था, ताकि वे पीछे के कवरेज या दंडात्मक कार्रवाई की चिंता किए बिना पंजीकरण कर सकें।
योजना के दौरान 31.01.2026 तक कुल 1,38,718 नए नियोक्ता और 1,12,72,772 कर्मचारी जोड़े गए हैं।
कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने पूरे देश में स्वास्थ्य अवसंरचना को सशक्त करने, गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच सुधारने और ESI लाभार्थियों के लिए सामाजिक सुरक्षा लाभ बढ़ाने के कई कदम उठाए हैं। इनमें बिस्तरों की संख्या में वृद्धि, उन्नत चिकित्सा उपकरणों की खरीद, आईसीयू/एचडीयू सुविधाओं की स्थापना, नई अस्पतालों और डिस्पेंसरीज़ का संचालन, निजी और सुपर-स्पेशलिटी अस्पतालों का एंपैनलमेंट, ओपीडी अपॉइंटमेंट्स के लिए डिजिटल प्लेटफार्मों का उन्नयन, लाभों के वितरण हेतु आधार-आधारित प्रमाणीकरण, नकद लाभ दावों का ऑनलाइन सबमिशन, और जहाँ ईएसआईसी ESIC सुविधाएँ पर्याप्त नहीं हैं वहाँ द्वितीयक व तृतीयक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत-प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के साथ सहयोग शामिल हैं।
ESIC ने हाल ही में ओम्पोरा (जम्मू व कश्मीर), डोड्डाबल्लापुर (कर्नाटक), श्रीपेरम्बुदूर (तमिलनाडु), सूरत (गुजरात) में अस्पतालों को परिचालित/अपग्रेड किया है और सनाथनगर (तेलंगाना), बेलटोला (आसाम) व राजमहेन्द्रवरम (आंध्र प्रदेश) में अस्पतालों का विस्तार किया है।
यह जानकारी श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने आज लोकसभा में लिखित उत्तर में दी।
*********
पीके/केसी/एमएम
(रिलीज़ आईडी: 2290023)
आगंतुक पटल : 100