महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन आमंत्रित किए

प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2026 4:00PM by PIB Delhi

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने देश भर के लोगों से आग्रह किया है कि वे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए असाधारण प्रतिभाशाली बच्चों को नामांकित करें। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है।

सोशल मीडिया एक्‍स पर पोस्ट में महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि हमारे बच्चे देश के भविष्य के साथ ही आज के भारत की प्रेरक शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि यदि हमारे आसपास बहादुरी, सामाजिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, कला एवं संस्कृति, खेल या पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में असाधारण कार्य कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाला कोई बालक या बालिका है, तो उसके योगदान को राष्ट्रीय मान्यता देने का यह उत्कृष्ट अवसर है।

श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने सभी से ऐसे प्रतिभाशाली बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए http://awards.gov.in पर नामांकित करने का आह्वान किया जिससे उनके उत्कृष्ट कार्य के अनुरूप उन्‍हें सम्मान मिले।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सभी से साथ मिलकर भारत की असाधारण प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने और उनके उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार रखने के का आह्वान किया।

****

पीके/केसी/एकेवी/एमपी


(रिलीज़ आईडी: 2288408) आगंतुक पटल : 23
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English