महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संवाद में माताओं और लाभार्थी महिलाओं से बातचीत की

प्रविष्टि तिथि: 18 JUL 2026 5:00PM by PIB Delhi

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने झारखंड के कोडरमा में आयोजित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) संवाद में भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना संवाद ने उन्हें मातृशक्ति और लाभार्थी बहनों के साथ सौहार्दपूर्ण और भावपूर्ण संवाद का अवसर प्रदान किया। उन्होंने लिखा कि सुरक्षित मातृत्व, बेहतर पोषण और सशक्त नारी विकसित भारत की मजबूत नींव हैं।

उन्होंने देशभर में माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और सशक्तीकरण को सुनिश्चित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

पीके/केसी/एचएन/एनजे


(रिलीज़ आईडी: 2288270) आगंतुक पटल : 14
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English