संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

उत्तर-पूर्व एलएसए के अंतर्गत मिजोरम राज्य के लुंगलेई, लावंगतलाई और सियाहा जिलों तथा उनसे सटे क्षेत्रों में ट्राई ने मोबाइल नेटवर्क गुणवत्ता का आकलन किया

प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2026 4:12PM by PIB Delhi

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सामान्य दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए उत्तर-पूर्व एलएसए के अंतर्गत मिजोरम राज्य के लुंगलेई, लावंगतलाई और सियाहा जिलों तथा उनसे सटे क्षेत्रों में मई 2026 के दौरान किए गए स्वतंत्र ड्राइव परीक्षण (आईडीटी) के परिणाम जारी किए हैं। इस ड्राइव परीक्षण का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जा रही मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस एवं डेटा, दोनों) की रिअल-टाइम गुणवत्ता का आकलन एवं सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान, ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप दर (सीडीआर), कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), डेटा डाउनलोड (डीएल) तथा अपलोड (यूएल) थ्रूपुट आदि जैसे सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) के प्रमुख मानकों पर दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन का आकलन करता है। इसके बाद इन परिणामों को उपभोक्ताओं को जानकारी उपलब्ध कराने तथा दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को अपनी सेवाओं में सुधार के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।

इन आईडीटी को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विविध उपयोग परिवेशों में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के मोबाइल नेटवर्क के वास्तविक प्रदर्शन का आकलन करने के लिए तैयार किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव परीक्षण में सभी दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के सिम कार्ड का उपयोग करते हुए 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर वास्तविक डेटा एवं वॉयस सत्र स्थापित किए जाते हैं। इसके लिए अनेक उन्नत परीक्षण हैंडसेटों का उपयोग किया जाता है तथा उन्नत सॉफ्टवेयर प्रणालियों के माध्यम से इन सत्रों की रिअल-टाइम निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।

ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से उत्तर-पूर्व एलएसए के अंतर्गत मिजोरम राज्य में 20 मई 2026 से 23 मई 2026 के दौरान सिटी ड्राइव – 342.4 किलोमीटर, हॉटस्पॉट स्थान – 11 तथा वॉक परीक्षण – 1.3 किलोमीटर पर ड्राइव परीक्षण किए। ये परीक्षण ट्राई के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए। ड्राइव परीक्षण रिपोर्टों में प्रस्तुत अवलोकन परीक्षण किए गए क्षेत्र/मार्ग पर परीक्षण के दिन/समय के दौरान दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।

ड्राइव टेस्‍ट रूट मानचित्र: निम्नलिखित मानचित्र, मानचित्र में दर्शाई गई संकेतिका के अनुसार, सिटी ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट तथा वॉक परीक्षणों को दर्शाते हुए ड्राइव टेस्ट रूट का समग्र विवरण प्रस्तुत करता है:-

प्रमुख आकलित मानक

(क) कवरेज अंतर: उन नमूनों का प्रतिशत, जिनमें संबंधित प्रौद्योगिकी (2जी/3जी/4जी/5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम सिग्नल शक्ति दर्ज की गई

(ख) वॉयस सेवाएँ: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, वाक् गुणवत्ता (एमओएस)

(ग) कॉल साइलेंस घटनाएँ: कॉल के दौरान घटित कॉल साइलेंस घटनाओं की संख्या

(घ) डेटा सेवाएँ: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर

 

लुंगलेई, लावंगतलाई और सियाहा जिलों तथा उनसे सटे क्षेत्रों में प्रमुख मानकों के आधार पर मोबाइल नेटवर्क का समग्र प्रदर्शन निम्नानुसार संक्षेपित किया गया है:-

  1. कवरेज अंतर - सिटी ड्राइव टेस्ट रूट पर ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में वॉयस टेस्ट के दौरान दर्ज सिग्नल शक्ति के आधार पर, एकत्र किए गए कुल नमूनों में से कमजोर सिग्नल शक्ति वाले नमूनों की संख्या एयरटेल के लिए 46398 में से 11270, बीएसएनएल के लिए 32964 में से 17449, आरजेआईएल के लिए 47107 में से 11790 तथा वीआईएल के लिए 26469 में से 14928 रही। कवरेज अंतर का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
  • b) ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित ों में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या के आधार पर, एयरटेल के लिए 334 में से 21, बीएसएनएल के लिए 222 में से 50, आरजेआईएल के लिए 344 में से 7 तथा वीआईएल के लिए 207 में से 46 ड्रॉप दर्ज की गईं। कॉल ड्रॉप के स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
  • c) साइलेंस घटनाएँ - स्थापित कुल ों में से 3 सेकंड से अधिक अवधि की साइलेंस घटनाओं की कुल संख्या के आधार पर, एयरटेल के लिए 310 में से 45, बीएसएनएल के लिए 151 में से 7, आरजेआईएल के लिए 331 में से 34 तथा वीआईएल के लिए 121 में से 4 साइलेंस घटनाएँ दर्ज की गईं। कॉल साइलेंस घटनाओं के स्थानों का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

 

  1. डेटा डाउनलोड तथा अपलोड थ्रूपुट:

i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत डाउनलोड गति एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 59.88 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/2जी) के लिए 5.46 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 69.89 एमबीपीएस तथा वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 16.05 एमबीपीएस दर्ज की गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र): औसत अपलोड गति एयरटेल (5जी/4जी) के लिए 11.83 एमबीपीएस, बीएसएनएल (4जी/2जी) के लिए 2.10 एमबीपीएस, आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 5.22 एमबीपीएस तथा वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 3.43 एमबीपीएस दर्ज की गई। अपलोड थ्रूपुट का विस्तृत विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।

कॉल ड्रॉप तथा कॉल साइलेंस घटनाओं के स्थानों को संलग्न मानचित्र में लाल बिंदु पर क्लिक करके देखा जा सकता है।

आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट तथा कवर किए गए क्षेत्र का विवरण निम्नानुसार है:-

  1. शहर - सिटी ड्राइव के अंतर्गत लुंगलेई, लावंगतलाई और सियाहा जिलों के शहरों तथा उनसे सटे क्षेत्रों में बुआंगपुई, एन. मुअलथुआम, मौसेन, थुआमपुई, लुंगलेई, थाइज़ावल, बुआलते, नॉर्थ तावीपुई, थिंगफल, लावंगतलाई, साइकाह, कावलचॉ ईस्ट, ज़ीरो पॉइंट, सियाहा, चावंटलांगपुई, सैज़ाव्ह ईस्ट, न्गेंगपुइटलांग, लावंगलांग, लावंगत्लाइकाई तथा ज़ोचाछुआह आदि क्षेत्रों को शामिल किया गया।

 

  1. हॉटस्पॉट - स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव का आकलन करने के लिए निम्नलिखित हॉटस्पॉट स्थानों को शामिल किया गया: (i) बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन सेंटर-लावंगतलाई; (ii) डी.सी. कार्यालय एल-III-लावंगतलाई; (iii) जिला न्यायालय भवन-सियाहा; (iv) जिला न्यायालय-लुंगलेई; (v) जिला अस्पताल-सियाहा; (vi) गवर्नमेंट सियाहा कॉलेज, एनएच-54बी-सियाहा; (vii) लावंगतलाई बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग-54-लावंगतलाई; (viii) लावंगतलाई जिला अस्पताल, चांदमारी-लावंगतलाई; (ix) लुंगलेई गवर्नमेंट कॉलेज-लुंगलेई; (x) इंडिया पोस्ट डाकघर भवन, एनएच-2, चांदमारी-लावंगतलाई; (xi) ज़ोटलांग हायर सेकेंडरी स्कूल, सेरकॉन-लुंगलेई।
  • c) टेस्ट - 20 से 21 मई 2026 के दौरान किए गए टेस्ट में (i) सिविल अस्पताल-लुंगलेई तथा (ii) गवर्नमेंट लॉ कालेज-लावंगतलाई को शामिल किया गया, जिनके माध्यम से भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री परिवेश में मोबाइल नेटवर्क के व्यवहार का आकलन किया गया।

इस आईडीटी रिपोर्ट के परिणामों को संबंधित दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ साझा किया गया है, जिससे वे अपने स्तर पर आवश्यक आगे की कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए adv.kolkata@trai.gov.in पर ई-मेल भेजा जा सकता है अथवा ट्राई के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय से दूरभाष संख्या +91-33-22361401 पर संपर्क किया जा सकता है।

संलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें (Click here to see Annexure)

*****

पीके/केसी/पीके


(रिलीज़ आईडी: 2288027) आगंतुक पटल : 23
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu