मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

मत्स्य पालन के एकीकृत विकास और प्रबंधन घटक

प्रविष्टि तिथि: 21 JUL 2026 3:08PM by PIB Delhi

मत्स्य पालन, पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन मंत्रालय के मत्स्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) वित्त वर्ष 2020-21 से अब तक कुल 20,990.79 करोड़ रुपये के निवेश के साथ लागू की जा रही है। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में मत्स्य उद्योग का विकास करना है। इसके अलावा, मत्स्य विभाग ने केंद्र सरकार से 412.30 करोड़ रुपये के योगदान के साथ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न मत्स्य विकास प्रस्तावों को कुल 1294.32 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी है। 2020-21 से 2026-27 तक उत्तर प्रदेश राज्य को 336.61 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, चंदौली जिले में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 10 परियोजनाएं लागू की गई हैं। इनसे 229 किसानों को लाभ हुआ है। इसके अलावा, चंदौली जिले में 427.15 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले 447 ग्राम सभा तालाब हैं। इनमें से 417.24 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले 421 तालाब पट्टे पर दिए गए हैं और वर्तमान में मत्स्य पालन गतिविधियों के लिए उपयोग किए जा रहे हैं। जिले में 8 जलाशय भी हैं और इनमें से 5 जलाशयों में मत्स्य पालन गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

मत्स्यपालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​ललन सिंह ने लोकसभा में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

**..*

पीके/केसी/वीके/एसएस


(रिलीज़ आईडी: 2287141) आगंतुक पटल : 175
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil