कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आईटीआई अवसंरचना का उन्नयन

प्रविष्टि तिथि: 20 JUL 2026 4:11PM by PIB Delhi

कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय के तत्वावधान में प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) मुख्यतः औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के माध्यम से कार्यान्वित की जाने वाली शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) का संचालन करता है। ये आईटीआई संबंधित राज्य सरकारों के प्रशासनिक एवं वित्तीय नियंत्रणाधीन हैं। हालांकि, प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) द्वारा राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र अभिशासनों द्वारा इंगित आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न योजनाओं, जैसे मौजूदा राजकीय आईटीआई का मॉडल आईटीआई के रूप में उन्नयन तथा औद्योगिक मूल्य संवर्धन हेतु कौशल सुदृढ़ीकरण (स्ट्राइव) योजना, के माध्यम से आईटीआई के उन्नयन में सहायता प्रदान की गई है। वर्ष 2024 में औद्योगिक मूल्य संवर्धन हेतु कौशल सुदृढ़ीकरण (स्ट्राइव) योजना के अंतर्गत आईटीआई से उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं के रोजगार परिणामों के आकलन हेतु एक ट्रेसर अध्ययन कराया गया। इस अध्ययन के मूल्यांकन मानकों में आईटीआई के अवसंरचना आधुनिकीकरण को भी सम्मिलित किया गया था। इस अध्ययन रिपोर्ट के अनुसार, 78.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने आईटीआई में उपलब्ध अवसंरचना के प्रति संतोष व्यक्त किया।

स्ट्राइव योजना के अंतर्गत आंध्र प्रदेश राज्य में 15 आईटीआई के उन्नयन हेतु ₹25.88 करोड़ की कुल वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा, मौजूदा राजकीय आईटीआई का मॉडल आईटीआई के रूप में उन्नयन योजना के अंतर्गत राज्य-वार जारी की गई वित्तीय सहायता का विवरण अनुलग्नक-I में दिया गया है।  

आईटीआई प्रशिक्षण कार्यक्रमों हेतु पाठ्यचर्या का उन्नयन एक सतत प्रक्रिया है, जिसे सामान्यतः प्रत्येक तीन वर्ष में किया जाता है। विगत पाँच वर्षों के दौरान 21 शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) पाठ्यक्रम, 15 अल्पकालिक पाठ्यक्रम, 17 फ्लेक्सी-एमओयू पाठ्यक्रम तथा 1 शिल्प अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) पाठ्यक्रम विकसित किए गए हैं तथा राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) द्वारा अनुमोदित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण को और अधिक अनुकूल बनाने हेतु 40 सीटीएस पाठ्यक्रमों का पुनरीक्षण करके उन्हें अनुमोदित किया गया है। इनका विवरण अनुलग्नक-II में दिया गया है।     

सीटीएस के अंतर्गत हरित हाइड्रोजन उत्पादन तकनीशियन तथा इंटरनेट ऑफ थिंग्स तकनीशियन सहित 32 नव युगीन ट्रेड आईटीआई में शुरू किए गए हैं। इन नव युगीन ट्रेडों में देशभर के आईटीआई में प्रशिक्षुओं का नामांकन सत्र 2022-23 में 8,611 से बढ़कर 2025-26 में 42,338 हो गया है। इन 32 नव युगीन ट्रेडों की सूची अनुलग्नक-III में दी गई है।

अनुलग्नक-I

दिनांक 20.07.2026 को पूछे जाने वाले लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 114 के भाग (ग) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक।

 

तालिका 1:  मौजूदा राजकीय आईटीआई का मॉडल आईटीआई के रूप में उन्नयन" योजना के अंतर्गत राज्य-वार जारी वित्तीय सहायता का विवरण।

 

(रुपए लाख में)

क्र.सं. 

राज्य/संघ राज्य क्षेत्र

जिला

आईटीआई की अवस्थिति

योजना के अंतर्गत अनुमोदित आबंटन

केंद्रीय आबंटन

वित्तीय वर्ष 2021-22 में जारी निधि

वित्तीय वर्ष 2022-23 में जारी निधि

वित्तीय वर्ष 2023-24 में जारी निधि

दिनांक 31.03.2024 तक जारी कुल केंद्रीय निधि

उपयोगिता प्रमाण-पत्र जिसमें सीएफआई को लौटाई गई अप्रयुक्त राशि भी शामिल है।

1

आंध्र प्रदेश

विशाखापत्तनम

आईटीआई गाजुवाका

900.00

630.00

280.00

   

630.00

630.00

2

असम

जोरहाट

आईटीआई जोरहाट

217.50

195.75

 

 

 

195.75

157.74

3

अरुणाचल प्रदेश

पापुम पारे

आईटीआई यूपिया

391.50

352.35

156.60

   

352.35

352.35

4

बिहार

सारण

आईटीआई मरहौरा

900.00

630.00

175.00

 

113.00

463.00

163.45

5

छत्तीसगढ़

दुर्ग

आईटीआई भिलाई

900.00

630.00

     

350.00

350.00

6

चंडीगढ़

चंडीगढ़

आईटीआई चंडीगढ़

150.00

150.00

     

150.00

150.00

7

दिल्ली

मध्य दिल्ली

आईटीआई पूसा

758.70

531.09

     

295.00

295.00

8

गोवा

उत्तर गोवा

आईटीआई पणजी

250.00

175.00

 

 

 

175.00

175.00

9

गुजरात

वडोदरा

आईटीआई दशरथ

455.00

318.50

 

 

 

318.50

318.50

10

हरियाणा

गुरुग्राम

आईटीआई गुरुग्राम

900.00

630.00

 

 

 

630.00

630.00

11

हिमाचल प्रदेश

सोलन

आईटीआई नालागढ़

821.70

575.19

 

 

 

319.50

319.50

12

झारखंड

रांची

आईटीआई रांची

900.00

630.00

 

 

 

630.00

597.55

13

जम्मू एवं कश्मीर

श्रीनगर

आईटीआई श्रीनगर

900.00

630.00

 

350.00

 

350.00

350.00

14

कर्नाटक

कर्नाटक

बेंगलुरु शहरी

आईटीआई बेंगलुरु

900.00

630.00

 

 

 

350.00

350.00

15

उत्तर कन्नड़

आईटीआई होन्नावर

250.00

175.00

 

 

 

175.00

175.00

16

केरल

एर्नाकुलम

आईटीआई कलामसेरी

900.00

630.00

 

 

 

630.00

630.00

17

लद्दाख

कारगिल

आईटीआई कारगिल

208.35

208.35

115.75

 

 

0.00

0.00

18

मध्य प्रदेश

भोपाल

महिला आईटीआई भोपाल

500.00

350.00

 

 

 

350.00

350.00

19

महाराष्ट्र

नासिक

आईटीआई नासिक

224.76

157.33

 

 

 

157.33

157.33

20

ओडिशा

केंदुझार

आईटीआई बारबिल

639.00

447.30

 

 

 

447.30

447.30

21

पंजाब

रूपनगर

आईटीआई रूपनगर

500.00

350.00

 

 

 

350.00

173.00

22

पुदुचेरी

पुदुचेरी

आईटीआई (पुरुष), मेट्टुपालयम

390.00

273.00

 

 

98.00

273.00

273.00

23

राजस्थान

उदयपुर

आईटीआई उदयपुर

450.00

315.00

 

 

 

315.00

315.00

24

सिक्किम

नामची

आईटीआई नामची

500.00

450.00

45.00

 

 

450.00

450.00

25

तमिलनाडु

कोयंबटूर

आईटीआई कोयंबटूर

900.00

630.00

 

 

49.50

399.50

399.47

26

त्रिपुरा

पश्चिम त्रिपुरा

महिला आईटीआई इंद्रानगर

720.00

648.00

 

 

 

553.25

553.25

27

तेलंगाना

हैदराबाद

आईटीआई मल्लेपल्ली

900.00

630.00

 

 

 

350.00

228.00

28

उत्तर प्रदेश

मेरठ

आईटीआई मेरठ

900.00

630.00

 

 

 

630.00

630.00

29

वाराणसी

आईटीआई वाराणसी

810.00

567.00

 

 

 

567.00

567.00

30

अयोध्या

आईटीआई अयोध्या

900.00

630.00

350.00

 

250.00

600.00

600.00

31

चंदौली

आईटीआई चंदौली

900.00

630.00

292.40

57.60

250.00

600.00

600.00

32

बस्ती

आईटीआई बस्ती

900.00

630.00

 

350.00

250.00

600.00

600.00

33

सिद्धार्थनगर

आईटीआई सिद्धार्थनगर

810.00

567.00

 

315.00

250.00

565.00

565.00

34

उत्तराखंड

हरिद्वार

आईटीआई जगजीतपुर, हरिद्वार

675.00

472.50

 

   

262.50

262.50

35

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बर्धमान

आईटीआई दुर्गापुर

900.00

630.00

 

87.50

 

437.50

437.50

 

कुल

 

 

23221.51

16728.36

1414.75

1160.10

1260.50

13921.48

13252.44

 

अनुलग्नक-II

दिनांक 20.07.2026 को पूछे जाने वाले लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 114 के भाग (घ) और (ङ) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक।

. 21 नए सीटीएस पाठ्यक्रम:

क्र.सं.

ट्रेड का नाम

  1.  

5G नेटवर्क टेक्नीशियन

  1.  

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्रामिंग असिस्टेंट

  1.  

बसौली पेंटिंग आर्टिस्ट

  1.  

कालीन बुनाई कारीगर - हथकरघा

  1.  

कंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग (CAM) प्रोग्रामर

  1.  

साइबर सिक्योरिटी टेक्नीशियन

  1.  

डेटा एनोटेशन असिस्टेंट

  1.  

फूड प्रोसेसिंग इक्विपमेंट टेक्नीशियन

  1.  

ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन टेक्नीशियन

  1.  

हाथ की कढ़ाई करने वाले कारीगर

  1.  

हनी प्रोसेसिंग टेक्नीशियन

  1.  

इंडस्ट्रियल IoT टेक्नीशियन

  1.  

न्यूक्लियर पावर प्लांट टेक्नीशियन

  1.  

नर्सरी और बागवानी टेक्नीशियन

  1.  

पेपर मैशे कारीगर

  1.  

सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन

  1.  

शॉल बुनाई कारीगर

  1.  

छोटे हाइड्रो पावर प्लांट टेक्नीशियन

  1.  

पारंपरिक फुलकारी कारीगर

  1.  

विंड प्लांट टेक्नीशियन

  1.  

लकड़ी पर नक्काशी करने वाले कारीगर

 

ख. 15 नए अल्पावधिक कार्यक्रम:

क्र.सं.

ट्रेड का नाम

1

साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें

2

जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बुनियादी बातें

3

आईटी स्किल्स की बुनियादी बातें

4

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का परिचय

5

कंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग (CAM) के मूल सिद्धांत

6

CNC प्रोग्रामिंग और ऑपरेशन के मूल सिद्धांत

7

मेटल कटिंग मशीनों की मरम्मत और रखरखाव की बुनियादी बातें

8

हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग के मूल सिद्धांत

9

इंडस्ट्री 4.0 का परिचय

10

IoT एप्लीकेशन और रखरखाव के मूल सिद्धांत

11

सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी के मूल सिद्धांत

12

रेलवे सिग्नलिंग

13

रेलवे ट्रैक का रखरखाव

14

वेल्डिंग (GMAW और GTAW)

15

रेलवे इलेक्ट्रिकल – TRD (ट्रैक्शन डिस्ट्रीब्यूशन)

 

ग. 17 नए फ्लेक्सि एमओयू पाठ्यक्रम:

क्र.सं.

ट्रेड का नाम

  1.  

अमानत सह सर्वेयर

  1.  

असेंबली टेक्नीशियन (ऑटोमोटिव)

  1.  

ऑटोमोटिव एयर-कंडीशनर मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन

  1.  

ऑटोमोटिव लॉजिस्टिक्स टेक्नीशियन

  1.  

ऑटोमोटिव पेंट टेक्नीशियन

  1.  

ऑटोमोटिव क्वालिटी इंस्पेक्शन टेक्नीशियन

  1.  

ऑटोमोटिव वेल्ड टेक्नीशियन

  1.  

बेयरफुट टेक्नीशियन

  1.  

फिनटेक सेल्स एग्जीक्यूटिव

  1.  

इंडस्ट्रियल ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन

  1.  

इंडस्ट्रियल फिटर

  1.  

इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रीशियन

  1.  

मेकाट्रोनिक्स टेक्नीशियन

  1.  

माइन सर्वेयर

  1.  

स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेटर (इलेक्ट्रॉनिक्स)

  1.  

व्हीकल टेक्नीशियन

  1.  

वेब डेवलपर

घ. 1 नई सीआईटीएस पाठ्यक्रम:

क्र.सं.

ट्रेड का नाम

  1.  

एरोनॉटिकल स्ट्रक्चर तथा इक्विपमेंट फिटर

अनुलग्नक-III

 

दिनांक 20.07.2026 को पूछे जाने वाले लोक सभा अतारांकित प्रश्न संख्या 114 के भाग (क) से  (ग) के उत्तर में संदर्भित अनुलग्नक।

 

आईटीआई में संचालित 32 नव युगीन ट्रेडों की सूची

क्र.सं.

ट्रेड का नाम

1

एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग (3D प्रिंटिंग) टेक्नीशियन

2

एरोनॉटिकल स्ट्रक्चर और इक्विपमेंट फिटर

3

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रोग्रामिंग असिस्टेंट

4

एडवांस्ड CNC मशीनिंग टेक्नीशियन

5

कंप्यूटर एडेड मैन्युफैक्चरिंग (CAM) प्रोग्रामर

6

साइबर सिक्योरिटी असिस्टेंट

7

डेटा एनोटेशन असिस्टेंट

8

ड्रोन पायलट (जूनियर)

9

ड्रोन टेक्नीशियन

10

इंजीनियरिंग डिज़ाइन टेक्नीशियन (एडवांस्ड टूल का इस्तेमाल करने वाला कारीगर)

11

फाइबर टू होम टेक्नीशियन

12

जियो-इन्फॉर्मेटिक्स असिस्टेंट

13

ग्रीन हाइड्रोजन प्रोडक्शन टेक्नीशियन

14

इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स (IIoT) टेक्नीशियन

15

इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग

16

इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

17

इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स टेक्नीशियन (स्मार्ट एग्रीकल्चर)

18

इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स टेक्नीशियन (स्मार्ट सिटी)

19

इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर)

20

मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल और ऑटोमेशन

21

मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल

22

मल्टीमीडिया, एनिमेशन और स्पेशल इफेक्ट्स

23

सेमीकंडक्टर टेक्नीशियन

24

स्मॉल हाइड्रो पावर प्लांट टेक्नीशियन

25

स्मार्टफोन टेक्नीशियन कम ऐप टेस्टर

26

सॉफ्टवेयर टेस्टिंग असिस्टेंट

27

सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल)

28

टेक्नीशियन मेकाट्रॉनिक्स

29

वर्चुअल एनालिसिस और डिज़ाइनर – FEM (फाइनाइट एलिमेंट मेथड) (बेसिक डिज़ाइनर और वर्चुअल वेरिफायर)

30

विंड प्लांट टेक्नीशियन

31

5G नेटवर्क टेक्नीशियन

32

न्यूक्लियर पावर प्लांट टेक्नीशियन

 

यह जानकारी आज कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री जयन्‍त चौधरी द्वारा लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी गई।

*****

पीके/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2286671) आगंतुक पटल : 84
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: Urdu , English , Tamil