संचार मंत्रालय
ट्राई ने महाराष्ट्र एलएसए के सिंधुदुर्ग जिले और पुणे से सिंधुदुर्ग राजमार्ग पर मोबाइल नेटवर्क की गुणवत्ता का आकलन किया
प्रविष्टि तिथि:
16 JUL 2026 2:10PM by PIB Delhi
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आम दूरसंचार उपभोक्ताओं की जानकारी के लिए अप्रैल 2026 के दौरान महाराष्ट्र एलएसए के सिंधुदुर्ग में आयोजित स्वतंत्र ड्राइव टेस्ट (आईडीटी) के निष्कर्ष जारी किए हैं। इस ड्राइव टेस्ट का उद्देश्य दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) द्वारा प्रदान की जाने वाली मोबाइल नेटवर्क सेवाओं (वॉयस और डेटा दोनों) की वास्तविक समय की गुणवत्ता का आकलन और सत्यापन करना है। आईडीटी के दौरान ट्राई कवरेज, कॉल ड्रॉप रेट (सीडीआर), कॉल सेटअप सक्सेस रेट (सीएसआर), डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट आदि जैसे प्रमुख सेवा गुणवत्ता (क्यूओएस) मापदंडों के लिए टीएसपी के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करता है, जिन्हें बाद में उपभोक्ताओं को सूचित करने और टीएसपी को अपनी सेवाओं में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रकाशित किया जाता है।
इन परीक्षणों को शहरों, हॉटस्पॉट, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों आदि जैसे विभिन्न उपयोग परिवेशों में सभी टीएसपी के मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन को मापने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस प्रकार के ड्राइव परीक्षण में, 2जी, 3जी, 4जी और 5जी नेटवर्क पर सभी टीएसपी के सिम कार्ड का उपयोग करके लाइव डेटा और वॉयस सेशन स्थापित किए जाते हैं। कई उन्नत टेस्ट हैंडसेट का उपयोग किया जाता है और उन्नत सॉफ्टवेयर सिस्टम का उपयोग करके सेशन की वास्तविक समय में निगरानी और विश्लेषण किया जाता है।
ट्राई ने अपनी नियुक्त एजेंसी के माध्यम से महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में 14 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 के बीच सिटी ड्राइव (451.7 किमी), हॉटस्पॉट लोकेशन (13), वॉक टेस्ट (8.5 किमी) और हाईवे (567.3 किमी) पर ड्राइव टेस्ट आयोजित किए। ये टेस्ट ट्राई के बेंगलुरु स्थित क्षेत्रीय कार्यालय की देखरेख में किए गए। रिपोर्ट में प्रस्तुत निष्कर्ष परीक्षण किए गए क्षेत्र/मार्ग पर परीक्षण के समय और दिनांक के दौरान टीएसपी के प्रदर्शन को दर्शाते हैं।
ड्राइव टेस्ट रूट मैप : निम्नलिखित मानचित्र पर दिखाए गए संकेतों के अनुसार सिटी ड्राइव, इंटर-ऑपरेटर कॉलिंग, हॉटस्पॉट और वॉक टेस्ट को दर्शाते हुए ड्राइव टेस्ट मार्गों का अवलोकन प्रदान करता है :

प्रमुख मापदंडों का आकलन
ए. कवरेज गैप: नमूनों का प्रतिशत, जिनके लिए सिग्नल की शक्ति संबंधित प्रौद्योगिकी (2जी/ 3जी/ 4जी/ 5जी) के लिए निर्धारित न्यूनतम सिग्नल शक्ति से कम पाई गई।
बी. वॉइस सेवाएं: कॉल सेटअप सफलता दर (सीएसएसआर), कॉल ड्रॉप दर (डीसीआर), कॉल सेटअप समय, कॉल साइलेंस दर, स्पीच क्वालिटी (एमओएस)।
सी. कॉल साइलेंस इंस्टेंस : कॉल के दौरान कॉल साइलेंस की घटनाओं की संख्या।
डी. डेटा सेवाएं: डाउनलोड/अपलोड थ्रूपुट, लेटेंसी, जिटर, पैकेट ड्रॉप दर
सिंधुदुर्ग जिले में प्रमुख मापदंडों के आधार पर समग्र मोबाइल नेटवर्क प्रदर्शन का सारांश नीचे दिया गया है:
1. सिंधुदुर्ग जिला
- कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान देखी गई सिग्नल स्ट्रेंथ कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल स्ट्रेंथ वाले नमूनों की संख्या के रूप में मापी गई। एयरटेल के लिए 8630/25174 , बीएसएनएल के लिए 15234/45856 , आरजेआईएल के लिए 11473/38823 और वीआईएल के लिए 13307/35311 थी। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
बी. कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 8/226 , बीएसएनएल के लिए 30/399 , आरजेआईएल के लिए 21/364 और वीआईएल के लिए 24/327 थी। कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है।
सी. कॉल साइलेंस इंस्टेंस - कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक साइलेंस रहने की कुल संख्या के रूप में मापी गई कॉल साइलेंस इंस्टेंस, एयरटेल के लिए 17/218, बीएसएनएल के लिए 5/319, आरजेआईएल के लिए 26/330 और वीआईएल के लिए 11/292 थीं। कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
डी. डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :
i) डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र): एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 94.50 एमबीपीएस , बीएसएनएल (4जी) के लिए 2.30 एमबीपीएस , आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 127.94 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 20.51 एमबीपीएस देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) की औसत अपलोड गति 17.62 एमबीपीएस , बीएसएनएल (4जी) की 1.62 एमबीपीएस , आरजेआईएल (5जी/4जी) की 11.35 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) की 3.81 एमबीपीएस रही । अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
संलग्न मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके ड्रॉप कॉल और कॉल साइलेंस की स्थिति देखी जा सकती है ।
2. हाईवे ड्राइव - पुणे से पणजी
ए. कवरेज गैप - ऑटो-सिलेक्शन मोड (5जी/4जी/3जी/2जी) में ड्राइव टेस्ट रूट पर वॉइस टेस्टिंग के दौरान सिग्नल की तीव्रता का आकलन कुल एकत्रित नमूनों में से खराब सिग्नल तीव्रता वाले नमूनों की संख्या के आधार पर किया गया। एयरटेल के लिए यह दर 6273/43980, बीएसएनएल के लिए 14318/42702 , आरजेआईएल के लिए 4189/46229 और वीआईएल के लिए 5897/45418 थी। कवरेज गैप का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
बी. कॉल ड्रॉप - सफलतापूर्वक स्थापित कॉलों की संख्या में से ड्रॉप हुई कॉलों की संख्या एयरटेल के लिए 13/226 , बीएसएनएल के लिए 34/226 , आरजेआईएल के लिए 10/237 और वीआईएल के लिए 10/233 थी। कॉल ड्रॉप होने के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
सी. कॉल साइलेंस इंस्टेंस - कुल स्थापित कॉलों में से 3 सेकंड से अधिक समय तक देखे गए साइलेंस इंस्टेंस की कुल संख्या के रूप में मापी गई कॉल साइलेंस इंस्टेंस एयरटेल के लिए 23/216 , बीएसएनएल के लिए 9/195 , आरजेआईएल के लिए 11/233 और वीआईएल के लिए 4/232 थीं । कॉल साइलेंस इंस्टेंस के स्थानों का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
डी. डेटा डाउनलोड और अपलोड थ्रूपुट :
- डेटा डाउनलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत डाउनलोड गति 97.74 एमबीपीएस , बीएसएनएल (4जी) के लिए 5.07 एमबीपीएस , आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 209.96 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 49.24 एमबीपीएस देखी गई। डाउनलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
ii) डेटा अपलोड प्रदर्शन (समग्र) : एयरटेल (5जी/4जी) के लिए औसत अपलोड गति 19.08 एमबीपीएस , बीएसएनएल (4जी) के लिए 1.87 एमबीपीएस , आरजेआईएल (5जी/4जी) के लिए 19.90 एमबीपीएस और वीआईएल (5जी/4जी/2जी) के लिए 11.33 एमबीपीएस देखी गई। अपलोड थ्रूपुट का विवरण संलग्न मानचित्र में दिया गया है ।
संलग्न मानचित्र पर लाल बिंदु पर क्लिक करके ड्रॉप कॉल और कॉल साइलेंस की स्थिति देखी जा सकती है ।
आईडीटी के दौरान ड्राइव टेस्ट रूट और कवर किए गए क्षेत्र का विवरण इस प्रकार है:-
ए. शहर - सिटी ड्राइव में शामिल क्षेत्र सिंधुदुर्ग जिले के कुंकेश्वर, देवगढ़, वडाडे, कसाल, कुडाल, सावंतवाड़ी, वेंगुरला, तारकरली, मालवन और अचरा आदि हैं।
बी. राजमार्ग - पुणे से पणजी तक, जो पिरंगुट, तम्हिनी, मनगांव, लोनेरे, पोलादपुर, खेड़, तुरल, संगमेश्वर, राजापुर, तलेरे, कुडाल और गोवा डाबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से होकर गुजरता है।
सी. हॉटस्पॉट - स्थिर उपयोगकर्ता अनुभव को दर्शाने वाले हॉटस्पॉट स्थान चिवला बीच और रॉक गार्डन, देवबाग बीच, देवगढ़ बस स्टैंड और बीच क्षेत्र, कंकावली बस स्टैंड और मार्केट क्षेत्र, कंकावली कॉलेज रोड से कोर्ट रोड होते हुए तिलक चौक लूप, कुंकेश्वर मंदिर क्षेत्र, मालवन मार्केट क्षेत्र, मिथबाव बीच, ओरोस जिला कलेक्टर कार्यालय क्षेत्र, सावंतवाड़ी मार्केट क्षेत्र, सिंधुदुर्ग किला (मालवन), तारकर्ली बीच तथा वेंगुर्ला बीच और जेटी क्षेत्र हैं।
डी. वॉक टेस्ट - 16 और 17 अप्रैल 2026 को किए गए वॉक टेस्ट में कुदल एमआईडीसी क्षेत्र के आंतरिक सड़क लूप, कुदल रेलवे स्टेशन क्षेत्र, मालवन जेटी से दांडी बीच रोड होते हुए वायारी क्षेत्र, सावंतवाड़ी झील के आसपास की सड़क लूप और वेंगुर्ला बाजार के भीतरी सड़क से कैंप क्षेत्र लूप को शामिल किया गया। इन परीक्षणों का उद्देश्य भीड़भाड़ वाले पैदल यात्री वातावरण में मोबाइल नेटवर्क के व्यवहार को दर्ज करना था।
इस आईडीटी रिपोर्ट के निष्कर्ष संबंधित टीएसपी के साथ साझा कर दिए गए हैं, ताकि वे अपने स्तर पर आवश्यक कार्रवाई कर सकें। आईडीटी की विस्तृत रिपोर्ट ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in पर उपलब्ध हैं। किसी भी स्पष्टीकरण या अतिरिक्त जानकारी के लिए adv.bengaluru@trai.gov.in पर ईमेल भेजा जा सकता है या बेंगलुरु स्थित ट्राई के क्षेत्रीय कार्यालय से टेलीफोन नंबर +91-80-22865004 पर संपर्क किया जा सकता है।
अनुलग्नक देखने के लिए यहां क्लिक करें
***
पीके/केसी/आईएम/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2285421)
आगंतुक पटल : 57