खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

तंजावुर स्थित एनआईएफटीईएम ने आईटीसी, त्रिची में पायलट अल्पकालिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया

प्रविष्टि तिथि: 14 JUL 2026 4:19PM by PIB Delhi

तंजावुर स्थित एनआईएफटीईएम ने आईटीसी लिमिटेड - इंटीग्रेटेड कंज्यूमर गुड्स मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स (आईसीएमएल), त्रिची के सहयोग से 3 जुलाई 2026 को आईटीसी-आईसीएमएल, त्रिची में सहायक बेकिंग तकनीशियन (एनएसक्यूएफ लेवल 3) प्रमाणपत्र कार्यक्रम संबंधी अल्पकालिक कौशल प्रशिक्षण की शुरूआत की। एनआईएफटीईएम-तंजावुर के निदेशक प्रो. वी. पलानीमुथु ने आईटीसी-आईसीएमएल के महाप्रबंधक एवं प्रमुख श्री सुरजीत सिंह रोरिया और आईटीसी-आईसीएमएल के वरिष्ठ मानव संसाधन प्रबंधक श्री पद्मनाभन टी. की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। 18 प्रशिक्षुओं के पहले बैच को 7 जुलाई से 20 अगस्त 2026 तक उद्योग-एकीकृत प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें उन्हें औद्योगिक परिसर में ही व्यावहारिक कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा और इन प्रशिक्षुओं को आईटीसी लिमिटेड में रोजगार का आश्वासन पहले ही दिया जा चुका है। खाद्य प्रसंस्करण के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे उद्योग-एकीकृत कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे और एनसीवीईटी द्वारा मान्यता प्राप्त डीम्ड अवार्डिंग बॉडी के रूप में एनआईएफटीईएम-तंजावुर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (एमओएफपीआई) के तहत उद्योग के लिए तैयार कार्यबल के निर्माण के राष्ट्रीय मिशन का समर्थन करते हुए एनएसक्यूएफ के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करना जारी रखेगा।

***..

पीके/केसी/आईएम/एसएस

 


(रिलीज़ आईडी: 2284561) आगंतुक पटल : 139
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil