महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने लॉर्ड्स में ऐतिहासिक जीत पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी
प्रविष्टि तिथि:
13 JUL 2026 11:00PM by PIB Delhi
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए पहले महिला टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है।
श्रीमती अन्नपूर्णा देवी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह ऐतिहासिक जीत भारत की बेटियों के अदम्य साहस, अनुशासन, प्रतिभा और टीम भावना का प्रतीक है। अपनी पोस्ट में उन्होंने यह भी लिखा कि हमारी महिला क्रिकेट टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और लाखों युवा लड़कियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित किया है।
उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए पूरी टीम और सहायक कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी।
****
पीके/केसी/एसकेजे/एम
(रिलीज़ आईडी: 2284389)
आगंतुक पटल : 85