राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक खदान में विशाल ग्रेनाइट चट्टान के गिरने से 7 प्रवासी मजदूरों की मौत और 5 अन्य के घायल होने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया

खबरों के मुताबिक, इस घटना से खदान मालिक की लापरवाही का संकेत मिलता है

आयोग ने कर्नाटक के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है

प्रविष्टि तिथि: 06 JUL 2026 1:33PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है, जिसमें बताया गया है कि 2 जुलाई 2026 को कर्नाटक के बेंगलुरु में एक खदान में विशाल ग्रेनाइट चट्टान के गिरने से कम से कम 7 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। खबरों के मुताबिक खदान मालिक की लापरवाही से यह घटना हुई है। घटना के वक्त लगभग 16 मजदूर खदान स्थल पर काम कर रहे थे।

आयोग ने कहा है कि यदि समाचार रिपोर्ट की बातें सच हैं, तो इससे मानवाधिकारों के उल्लंघन का गंभीर मामला बनता है। इसलिए, आयोग ने कर्नाटक सरकार के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर दो सप्ताह के भीतर इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

3 जुलाई 2026 को प्रकाशित मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, घटना स्थल पर दो स्टोन क्रशर मशीनें चल रही थीं। घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

****

पीके/केसी/बीयू/एम

 


(रिलीज़ आईडी: 2281579) आगंतुक पटल : 170
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Tamil , Kannada