खान मंत्रालय
श्री अनुपम मिश्रा ने हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का पदभार ग्रहण किया
प्रविष्टि तिथि:
01 JUL 2026 9:18PM by PIB Delhi
श्री अनुपम मिश्रा ने आज हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार ग्रहण किया।
श्री मिश्रा एचसीएल में अपने रणनीतिक दृष्टिकोण, वाणिज्यिक विशेषज्ञता एवं सिद्ध नेतृत्व का एक दुर्लभ संगम लेकर आए हैं, जो कंपनी को तीव्र विकास करने एवं भारत की महत्वपूर्ण खनिज एवं कॉपर सुरक्षा सुदृढ़ करने में अपनी भूमिका को और मजबूत करने में सक्षम बनाता है।

श्री मिश्रा ने आईआईटी खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक (ऑनर्स) किया है, आईआईएम लखनऊ से पीजीडीएम किया है और आईआईएम अहमदाबाद एवं आईआईएण कोलकाता से एक्जीक्यूटिव कार्यक्रम भी पूर्ण किया है। वह एक अनुभवी प्रबंधन पेशेवर हैं जिनके पास विपणन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं व्यवसाय विकास में 33 वर्षों से अधिक का अनुभव है, उन्हें खनिज, धातु, रसायन, इंजीनियरिंग सामान एवं परियोजना व्यवसाय में व्यापक विशेषज्ञता प्राप्त है।

एचसीएल में पदभार ग्रहण करने से पहले, श्री मिश्रा ने जुलाई 2020 से जून 2026 तक फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स ट्रावणकोर लिमिटेड (एफएसीटी) में निदेशक (विपणन) के रूप में कार्य किया और साथ ही उन्होंने एफएसीटी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। बोर्ड-स्तरीय नेतृत्व में व्यापक अनुभव के साथ, उन्होंने मजबूत रणनीतिक एवं वाणिज्यिक समझ का प्रदर्शन किया है।
श्री मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के बाद एचसीएल की परिचालन एवं रणनीतिक प्राथमिकताओं की समीक्षा करने के लिए कंपनी के कार्यात्मक निदेशकों से मुलाकात की। उन्होंने कॉर्पोरेट कार्यालय के विभागाध्यक्षों के साथ-साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़े यूनिट प्रमुखों के साथ भी बातचीत की, जिसका उद्देश्य प्रमुख परिचालन संबंधी मुद्दों, वर्तमान में चल रही परियोजनाओं तथा कंपनी की विकास रूपरेखा पर चर्चा करना था।
***
पीके/केसी/एके
(रिलीज़ आईडी: 2280182)
आगंतुक पटल : 198