रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एयर मार्शल पी.वी, शिवानंद ने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान का पदभार ग्रहण किया

प्रविष्टि तिथि: 01 JUL 2026 8:33PM by PIB Delhi

एयर मार्शल पी.वी. शिवानंद एवीएसएम वीएम ने 01 जुलाई 2026 को दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया। एयर मार्शल ने अपना पदभार ग्रहण करने पर,  दक्षिण पश्चिमी वायु कमान युद्ध स्मारक पर बलिदानी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्हें दिसंबर 1988 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में कमीशन दिया गया था। वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, युद्धनीति और हवाई युद्ध विकास संस्थान और वेलिंगटन के रक्षा सेवा स्टाफ महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी हैं। एयर मार्शल को मिग-21 और आईएल-76 एडब्ल्यूएसीएस पर 2800 घंटे से अधिक का कुल उड़ान का अनुभव है।

एयर मार्शल ने अपने शानदार सेवा करियर में कई कमांड और स्टाफ पदों पर कार्यरत रहे हैं, जिनमें वाशिंगटन डीसी, यूएसए में भारतीय दूतावास में कनाडा के साथ समवर्ती मान्यता के साथ रक्षा और वायु अताशे के रूप में एक राजनयिक नियुक्ति शामिल है। उन्होंने भारतीय वायुसेना के दो फ्रंटलाइन स्क्वाड्रन और पूर्वी क्षेत्र में एक प्रमुख एयरबेस की कमान संभाली है। एयर मार्शल ने वायु संचालन, वायु रक्षा और हवाई सेंसर तथा नेटवर्किंग के क्षेत्र में विशेषज्ञता के साथ एसडब्ल्यूएसी मुख्यालय और वायु मुख्यालय में प्रमुख स्टाफ पदों पर कार्य किया है।

एयर मार्शल ने अपने करियर के दौरान प्रमुख प्लेटफार्मों और कई वायु रक्षा पहलों के परिचालन का नेतृत्व किया है, जिससे निगरानी क्षमताओं और एक एकीकृत वायु रक्षा वास्तुकला में काफी वृद्धि हुई है। दक्षिण पश्चिमी वायु कमान का कार्यभार संभालने से पहले, एयर मार्शल मुख्यालय, मध्य वायु कमान में वरिष्ठ एयर स्टाफ अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।

एयर मार्शल पी.वी. शिवानंद ने एयर मार्शल तेजिंदर सिंह पीवीएसएम एवीएसएम वीएम का स्थान लिया है, जिन्हें 01 जुलाई 2026 को चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीआईएससी), मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ में एकीकृत रक्षा स्टाफ के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

***

पीके/केसी/एमकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2280181) आगंतुक पटल : 167
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Telugu