भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
सीसीआई ने अनंतम हाईवेज ट्रस्ट (इनवीआईटी) के सात एसपीवी की शेयरधारिता के अधिग्रहण और बिल्ड इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (बीआईआईएफ), दिलीप बिल्डकॉन और डीबीएल इन्फ्रावेंचर्स को इनवीआईटी की इकाइयों के निर्गम से संबंधित प्रस्तावित सम्मिलन को मंजूरी दी
प्रविष्टि तिथि:
01 JUL 2026 6:18PM by PIB Delhi
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने अनंतम हाइवेज ट्रस्ट (इनवीआईटी) के सात एसपीवी की शेयरधारिता के अधिग्रहण और बिल्ड इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (बीआईआईएफ), दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड (डीबीएल) और डीबीएल इंफ्रावेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (डीआईपीएल) को इनवीआईटी की इकाइयों के निर्गमन से संबंधित प्रस्तावित सम्मिलन को मंजूरी दी।
प्रस्तावित संयोजन में (क) सात लक्षित एसपीवी यानी डीएके पैकेज आई एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड, बेथमंगला एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड, कटरा एक्सप्रेसवे प्राइवेट लिमिटेड, रायपुर-विशाखापट्टनम-सीजी-2 हाइवेज लिमिटेड, बंगारुपलेम गुडीपाला हाइवेज लिमिटेड, पूंडियनकुप्पम हाइवेज लिमिटेड और मेहगामा-हंसदिहा हाइवेज लिमिटेड की शेयरधारिता का इनवीआईटी की ओर से अधिग्रहण और (ख) बीआईआईएफ, डीबीएल और डीआईपीएल को इनवीआईटी की इकाइयों का निर्गमन शामिल है।
इनवीआईटी की स्थापना भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत एक अंशदायी, निश्चित, अपरिवर्तनीय ट्रस्ट के तौर पर की गई थी और यह इनवीआईटी विनियमों के अंतर्गत एसईबीआई के साथ एक अवसंरचना निवेश ट्रस्ट के तौर पर पंजीकृत है।
बीआईआईएफ श्रेणी II का एक वैकल्पिक निवेश कोष है जो लागू कानूनों और ट्रस्ट दस्तावेजों के अनुसार योगदानकर्ताओं को पूंजी में बढ़ोतरी और प्रतिफल प्रदान करने के उद्देश्य से कर्ज और/ या इक्विटी और इक्विटी-संबंधित इंस्ट्रूमेंट्स और/ या प्रेफरेंस शेयरों और/ या अन्य अनुमत प्रतिभूतियों में निवेश की व्यवस्था, निर्माण, प्रबंधन और निपटान करता है।
डीबीएल एक सार्वजनिक तौर पर सूचीबद्ध कंपनी है, जिसके शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हैं। यह भारत में इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण और संचालन एवं रखरखाव का काम करने वाली कंपनी है, जो पूरे भारत में सड़कों, सिंचाई, खनन, हवाई अड्डों, विशेष पुलों, सुरंगों और शहरी विकास परियोजनाओं में काम करती है।
डीआईपीएल, डीबीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो विभिन्न सरकारों से ठेके से मिलने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधित कार्य और सड़कों, पुलियों, बांधों, पुलों, रेलवे, ट्रामवे आदि के निर्माण और विकास में लगी हुई है। डीबीएल और डीआईपीएल, डीबीएल समूह के अंतर्गत आते हैं।
आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।
***
पीके/केसी/एमएम
(रिलीज़ आईडी: 2280052)
आगंतुक पटल : 62