संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय, दिल्ली ने पेंशन अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 23 JUN 2026 5:12PM by PIB Delhi

दिल्ली स्थित प्रधान संचार लेखा नियंत्रक कार्यालय ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के लिए आज सफलतापूर्वक पेंशन अदालत का आयोजन किया। इस पेंशन अदालत की अध्यक्षता संयुक्त (पेंशन) श्री रजत त्रिपाठी ने की। इस अवसर पर उनके साथ सहायक संचार लेखा नियंत्रक (पेंशन) श्री श्याम लाल दास भी मौजूद थे। इस दौरान बीएसएनएल, एमटीएनएल और दूरसंचार विभाग के पेंशनभोगियों की शिकायतों को सुना गया और उनका निवारण किया गया, जिनमें पेंशन भुगतान, रूपांतरण (कम्यूटेशन) और अन्य लाभों से जुड़े मामले शामिल थे।

इस पेंशन अदालत ने पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान किया। पेंशन अथॉराइजेशन, संशोधन, पारिवारिक पेंशन और अन्य पेंशन मामलों से जुड़े मुद्दों की जांच की गई, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया और शेष मामलों को त्वरित कार्रवाई के लिए आगे बढ़ाया गया।

दिल्ली स्थित प्रधान सीसीए कार्यालय अपने पेंशनभोगियों को समय पर और कुशल सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा पेंशनभोगियों के कल्याण के लिए निकट भविष्य में भी इस प्रकार की पेंशन अदालतों का नियमित आयोजित करता रहेगा।

***

पीके/केसी/आईएम/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2277119) आगंतुक पटल : 103
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil