रक्षा मंत्रालय
भारतीय नौसेना का पोत 'तरकश' मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा
प्रविष्टि तिथि:
21 JUN 2026 7:32PM by PIB Delhi
भारतीय नौसेना का स्टील्थ फ्रिगेट 'आईएनएस तरकश' दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी मौजूदा परिचालन तैनाती के दौरान 20 जून 2026 को मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा।
इस बंदरगाह प्रवास के दौरान पोत के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन रोहित मिश्रा मॉरीशस सरकार और मॉरीशस तटरक्षक बल के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल के कर्मियों के लिए पेशेवर प्रशिक्षण कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी, जिसमें बंदरगाह और समुद्री निगरानी, अग्निशमन, क्षति नियंत्रण तथा समुद्री सुरक्षा और नाविक कौशल के अन्य पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह पहल क्षेत्र के मित्रवत समुद्री बलों की क्षमता निर्माण और कौशल बेहतरी के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
पोर्ट लुईस में प्रवास के दौरान यह पोत आगंतुकों के लिए भी खुला रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को भारतीय नौसैनिक कर्मियों से संवाद करने का अवसर मिलेगा। इससे लोगों का लोगों से संपर्क मजबूत होगा तथा दोनों देशों के बीच समुद्री जागरूकता और सद्भावना को बढ़ावा मिलेगा।
'आईएनएस तरकश' ने 21 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर पोर्ट लुईस में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया।
इस यात्रा का उद्देश्य भारत और मॉरीशस के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करना तथा द्विपक्षीय संबंधों को और आगे बढ़ाना है।
(1)7GUS.jpeg)
(2)V813.jpeg)
**********
पीके / केसी / केजे/डीए
(रिलीज़ आईडी: 2276343)
आगंतुक पटल : 129
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English