शिक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के तहत युवा संगम चरण-6 के हिस्से के रूप त्रिपुरा प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा का दौरा किया

प्रविष्टि तिथि: 10 JUN 2026 5:30PM by PIB Delhi

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय का उच्च शिक्षा विभाग (डीओएचई), 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' (ईबीएसबी) पहल के तहत 'युवा संगम चरण-VI' कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य देश के विभिन्‍न क्षेत्रों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, अनुभव से सीखने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001Q6SZ.jpghttps://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0028H5R.jpg

युवा संगम कार्यक्रम के तहत, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अगरतला के नेतृत्व में त्रिपुरा का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरुक्षेत्र आया हुआ है। प्रतिनिधियों ने 4 जून 2026 को चंडीगढ़ के लोक भवन में हरियाणा के माननीय राज्यपाल प्रो.असीम कुमार घोष के साथ महत्वपूर्ण बातचीत की। इस दौरान नेतृत्व, राष्ट्रीय एकता, राष्ट्र निर्माण और भारत की सांस्कृतिक विविधता को अपनाने के महत्व पर चर्चा की गई, जिससे प्रतिभागियों को शासन और सार्वजनिक जीवन के बारे में बहुमूल्य जानकारी मिली।

त्रिपुरा प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अपनी यात्रा की शुरुआत 'युवा संगम' के पिछले प्रतिभागियों के साथ बातचीत से की। इसके बाद वे एनआईटी, कुरुक्षेत्र में 'युवा संगम' के छठे चरण का उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में हरियाणा कला परिषद द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को दर्शाया गया और प्रतिभागियों को एक बेहतरीन सांस्कृतिक अनुभव प्रदान किया गया।  

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003CI02.jpg

युवा संगम एक्सपोजर विजिट के तहत, प्रतिनिधिमंडल ने कुरुक्षेत्र पैनोरमा और विज्ञान केंद्र, श्री कृष्ण संग्रहालय और भद्रकाली मंदिर सहित प्रमुख सांस्कृतिक और विरासत स्थलों का दौरा किया। इस दौरे का समापन कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर में लाइट एंड साउंड शो के साथ हुआ। ज्योतिसर वह पवित्र स्थान है, जहां भगवान कृष्ण ने अर्जुन को भगवद गीता का शाश्वत संदेश दिया था, जो धर्म और सही कर्म के सार का प्रतीक है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0044H69.jpg

अपनी यात्रा के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने चंडीगढ़ के प्रमुख स्‍थलों का दौरा किया, जिनमें सुखना झील, रॉक गार्डन और इलांटे मॉल शामिल थे। यहां उन्होंने प्राकृतिक सुंदरता, रचनात्मक शहरी स्‍थानों और आधुनिक विकास का अनुभव किया और इसके साथ ही उन्‍हें  प्रशासन और जन-भागीदारी के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के तहत, प्रतिभागियों ने एनआईटी, कुरुक्षेत्र में वृक्षारोपण अभियान और क्विज़ प्रतियोगिता में भाग लिया, जिससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता और स्थिरता को बढ़ावा मिला। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने करनाल में आईसीएआर- राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान का दौरा किया और फिर तरावड़ी में एक राइस मिल और ऐतिहासिक तरावड़ी किले को देखा। इस दौरान उन्हें कृषि क्षेत्र में नवाचार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी मिली। यह कार्यक्रम 08 जून 2026 को समापन सत्र के साथ संपन्न हुआ।

'युवा संगम' का छठा चरण आपसी समझ, सांस्कृतिक सराहना और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत कर रहा है। इसके साथ ही, यह भारत के विभिन्न क्षेत्रों में "परस्पर संपर्क, प्रगति और पर्यटन" के मूल्यों को भी बढ़ावा दे रहा है।

******

पीके/केसी/एमके


(रिलीज़ आईडी: 2271320) आगंतुक पटल : 91
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil