कोयला मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने एसईसीएल के कार्य संचालन की समीक्षा की; छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की

बुनियादी ढांचे और अस्पताल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के लिए डिजिटल पोर्टल लॉन्च किए गए; अत्याधुनिक 5-पार्ट हेमेटोलॉजी एनालाइजर यूनिट का उद्घाटन भी किया गया

प्रविष्टि तिथि: 27 MAY 2026 10:51AM by PIB Delhi

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री श्री सतीश चंद्र दुबे ने दक्षिण पूर्वी कोयला क्षेत्र लिमिटेड (एसईसीएल) का एक दिवसीय दौरा किया और कंपनी के परिचालन प्रदर्शन, अवसंरचना संबंधी पहलों और भविष्य की विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरे के दौरान उन्होंने रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भी मुलाकात की। दोनों के बीच राज्य में कोयला उत्पादन, अवसंरचना विकास, रसद संपर्क, ऊर्जा सुरक्षा और औद्योगिक विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001V4UK.png

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002OU7X.png

इन चर्चाओं का मुख्य लक्ष्य प्रमुख विकास परियोजनाओं में तेजी लाना, परिचालन सुगम बनाना और कोयला उत्पादक क्षेत्रों में आर्थिक विकास रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय को मजबूती देना था। उन्होंने कोयला क्षेत्र के विकास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दिए जा रहे निरंतर समर्थन की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि सहयोगात्मक दृष्टिकोण से राष्ट्र की ऊर्जा सुरक्षा में राज्य का योगदान और अधिक मजबूत होगा।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003D2ZF.jpg

एसईसीएल मुख्यालय के अपने दौरे के दौरान, श्री सतीश चंद्र दुबे ने एक व्यापक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कोयला उत्पादन, ढुलाई, गुणवत्ता प्रबंधन, सुरक्षा, डिजिटलीकरण पहल, पर्यावरण स्थिरता उपायों, कोयला गैसीकरण परियोजनाओं, खदान बंद करने की गतिविधियों, सीएसआर पहल और कंपनी की भविष्य की कार्य योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में एसईसीएल के सीएमडी श्री हरीश दुहान, कार्यात्मक निदेशक, मुख्य सतर्कता अधिकारी, कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और एसईसीएल के अधिकारी उपस्थित थे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004088P.jpg

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री ने सुरक्षित और टिकाऊ खनन पद्धतियों, आधुनिक प्रौद्योगिकियों को अपनाने और परिचालन दक्षता बढ़ाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एसईसीएल भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उत्पादन, गुणवत्ता आश्वासन, सुरक्षा मानकों और पर्यावरण प्रबंधन के क्षेत्र में कंपनी के प्रयासों की उन्होंने सराहना की। उन्होंने यह भी कहा कि सीएसआर पहलों को कोयला क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के समावेशी विकास और कल्याण पर केंद्रित रहना चाहिए।

 

इस अवसर पर एसईसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री हरीश दुहान ने बताया कि वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 के दौरान, एसईसीएल ने कोल इंडिया के 100 मिलियन टन के संचयी उत्पादन लक्ष्य को प्राप्त करने में 26.86 मिलियन टन का सर्वोच्च योगदान दिया है। उन्होंने कोयला मंत्रालय के मार्गदर्शन में देश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एसईसीएल की प्रतिबद्धता को दोहराया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0053XYG.jpg

एसईसीएल के डिजिटल परिवर्तन की पहल के अंतर्गत, केंद्रीय मंत्री ने ई-डीएडीएएस (एसईसीएल में डिजाइन और ड्राइंग अनुमोदन) पोर्टल और अस्पताल प्रबंधन एवं सूचना प्रणाली (एचएमआईएस) पोर्टल का शुभारंभ किया। ई-डीएडीएएस पोर्टल प्रमुख अवसंरचना परियोजनाओं से संबंधित इंजीनियरिंग डिजाइन और ड्राइंग की ऑनलाइन जांच, निगरानी और अनुमोदन को सुगम बनाएगा, जिससे पारदर्शिता, निगरानी और समयबद्ध निष्पादन में सुधार होगा। एचएमआईएस पोर्टल रोगी अभिलेखों के डिजिटलीकरण और बेहतर अस्पताल प्रबंधन प्रणालियों के माध्यम से एसईसीएल अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवा वितरण को मजबूत करेगा।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image006ZGA2.jpg

इस दौरे के दौरान, श्री दुबे ने बिलासपुर के इंदिरा विहार स्वास्थ्य केंद्र में अत्याधुनिक 5-पार्ट हेमेटोलॉजी एनालाइजर यूनिट का भी उद्घाटन किया। उन्नत स्वचालित परीक्षण क्षमताओं से लैस यह मशीन रक्त विश्लेषण को तेज और अधिक सटीक बनाएगी और स्वास्थ्य सेवाओं में निदान क्षमता को बढ़ाएगी। उन्होंने इस केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और चिकित्सा अवसंरचना को मजबूत करने और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की दिशा में एसईसीएल के प्रयासों की सराहना की।

***

पीके/केसी/बीयू


(रिलीज़ आईडी: 2265735) आगंतुक पटल : 556
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil , Telugu